'हम दोनों लड़ते रहते थे और फिर मैंने...' बेटी नीसा से 3 सालों तक खराब रहा काजोल का रिश्ता, कहा- 'फिर मैं ही आगे आई'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काजोल और अजय की तरह ही उनकी बेटी नीसा भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। अक्सर नीसा को पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। ऐसे में अब काजोल ने एक पॉडकास्ट में बेटी की पैरेंटिंग में आ रही दिक्कत को लेकर खुलकर बात की।

काजोल न्यासा देवगन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की जोड़ी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स की लिस्ट में गिनी जाती है। दोनों ने साल 1999 से शादी की थी, जो काफी सुर्खियों में रही थी। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं – नीसा और युग देवगन। काजोल और अजय की तरह ही उनकी बेटी नीसा भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। अक्सर नीसा को पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। ऐसे में अब काजोल ने एक पॉडकास्ट में बेटी की पैरेंटिंग में आ रही दिक्कत को लेकर खुलकर बात की। आइए जानते हैं काजोल ने क्या कहा?

नीसा की पेरेंटिंग में आईं मुश्किलों पर बोलीं काजोल

काजोल हाल ही में लिली सिंह के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी। इस दौरान काजोल ने माना कि उन्हें अपनी Gen Z बेटी नीसा की पैरेंटिंग में दिक्कत आ रही थी। यही नहीं उन्होंने माना कि लगभग 3 साल ऐसे थे जब उन्होंने बहुत लड़ाई की। काजोल ने कहा, 'मैं उससे बहुत बातें करती हूं। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसे हमें बनाना था। वह 12 साल की थी और उस उम्र में हार्मोनल बदलाव आए। मैं उनके साथ हर पल मौजूद थी। हम लड़ रहे थे और हम दोनों कभी-कभी बेमतलब के झगड़े हो जाते थे। '

'बड़ा होने के नाते, मैं ही आगे आई'

काजोल ने आगे कहा, 'बड़ा होने के नाते, मैं ही आगे आई और मैंने कहा, मुझे थोड़ा और समझदार होना चाहिए। मैंने तय किया कि मैं उससे ज्यादा नहीं लड़ूंगी। मैं उससे बात करने की कोशिश करूंगी। जब तक वह मेरी बात सुनना शुरू न कर दे, मैं उससे जितना हो सके उतना बात करूँगी। और उसके साथ काम करूंगी।'

'हम दोनों को लगभग तीन साल तक मुश्किल हुई'

काजोल ने यह भी माना कि तीन साल ऐसे थे जब उन्हें परवरिश में मुश्किल हुई और उन्होंने बताया कि उस समय से उन्होंने सबसे बड़ी सीख क्या ली। उन्होंने कहा, 'हम दोनों को लगभग तीन साल तक मुश्किल हुई। हम दोनों का रवैया ऐसा था कि, 'मैं तुम्हारी बात नहीं सुनना चाहती, मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती।' लेकिन आखिरकार, यह लंबी बातचीत में बदल गया। तब मुझे एहसास हुआ कि यह सिर्फ मेरे बैठकर उसकी बात सुनने के बारे में था। यह ज्यादा बोलने के बारे में नहीं था। यह सिर्फ उसे खुद बोलने और अपनी बात सुनाने के लिए जगह देने के बारे में था। इसी बात से सबसे बड़ा फर्क पड़ा। यही मेरी सबसे बड़ी सीख थी।'

जन्मदिन पर काजोल ने न्यासा पर लुटाया था प्यार

नीसा, जो हाल ही में 23 साल की हुई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उनके जन्मदिन पर, काजोल ने उनके साथ की प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं.. वह पैदा हुईं और दुनिया बदल गई.. मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं मेरी जान.. तुम परफेक्ट हो और हमेशा मेरी हो। तुम्हें और मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं।' काजोल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।