Kajol Reacts to Husband Ajay Devgn and YRF Clash 2012 Box Office Fight says they both left her emotionally drained 'असहाय महसूस कर रही थी…', 2012 में अजय और YRF के बीच हुई लड़ाई पर बोलीं काजोल, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKajol Reacts to Husband Ajay Devgn and YRF Clash 2012 Box Office Fight says they both left her emotionally drained

'असहाय महसूस कर रही थी…', 2012 में अजय और YRF के बीच हुई लड़ाई पर बोलीं काजोल

साल 2012 में यश राज फिल्म्स की जब तक है जान और अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते अजय देवगन और यश राज फिल्म्स के बीच तनाव देखने को मिला था। अब इस बारे में काजोल ने बात की है। 

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 July 2025 09:43 AM
share Share
Follow Us on
'असहाय महसूस कर रही थी…', 2012 में अजय और YRF के बीच हुई लड़ाई पर बोलीं काजोल

मां एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन और यश राज फिल्म्स के बीच साल 2012 में हुए तनाव को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उस वक्त वो एक इमोशनल दुविधा से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा कि आदित्य चोपड़ा उनके करीबी दोस्त हैं। उनके साथ अजय देवगन के विवाद के चलते वो काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि लड़ाइयां हमेशा मुश्किल होती हैं, खासकर जब वो अनसुलझी रह जाएं।

काजोल बोलीं- लड़ाइयां हमेशा कठिन होती हैं

द लल्लनटॉप के साथ खास बातचीत में इस बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, “लड़ाइयां हमेशा कठिन होती हैं, खासकर जब वो कुछ समय तक अनसुलझे रहते हैं।” काजोल मे कहा कि ऐसी स्थितियों में दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहते हैं।

कैसा महसूस कर रही थीं काजोल

काजोल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “चूंकि मैं दोनों पक्षों से जुड़ी हुई थी, इसलिए मैं असहाय महसूस कर रही थी। आपको बस टाइम को पास होने देना होता है ताकि आपकी भावनाएं शांत हो सकें और चीजें नॉर्मल हो जाएं।”

विवाद के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, “बदलाव बदलाव होता है- न वो अच्छा होता है, न खराब। कहीं लिखा है कि बदलाव शाश्वत है। यह जीवन में एकमात्र स्थाई चीज है।” साल 2012 में सन ऑफ सरदार और जब तक है जान रिलीज हुई थीं। अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी ने कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया में यश राज फिल्म्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।