
काजोल को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया बॉडीशेम, पैप्स पर भड़कीं मिनी माथुर; 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई…'
काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर काजोल को सोशल मीडिया यूजर्स बॉडीशेम कर रहे हैं। अब मिनी माथुर ने पैप्स पर अपनी नाराजगी जताई है।
बॉलीवुड सिलेब्स के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स काजोल को बॉडीशेम कर रहे हैं। काजोल की ट्रोलिंग पर होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर पैप्स पर भड़की हैं। उन्होंने लिखा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई वीडियो कोल जूम इन करने की।

वायरल हो रहा काजोल का वीडियो
काजोल का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें काजोल ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने हाई हील्स वाले शूज पहने हैं। काजोल की ओपन हेयरस्टाइल उनके लुक को और सुंदर बना रही है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि काजोल कितनी मोटी हो गई हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा- काजोल मोटी लग रही हैं और उन शूज में उनसे चला भी नहीं जा रहा। एक ने लिखा- साड़ी-सूट में काजोल अच्छी लगती हैं, उसमें उनका मोटापा छिप जाता है।
पैप्स पर क्यों भड़कीं मिनी माथुर
काजोल की ट्रोलिंग और बॉडीशेम होते देख होस्ट और एंकर मिनी माथुर पैप्स पर भड़की हैं। उसी वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए मिनी माथुर ने लिखा- आपकी हिम्मत कैसे हुई उनके शरीर पर जूम करने की??? वह आप लोगों की कर्जदार नहीं हैं। आपको यह तय करने का हक नहीं है कि वो कैसी दिखें।"

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




