काजोल और मोहनीश बहल के बीच है पारिवारिक रिश्ता, दोनों ने इस फिल्म में किया काम, रानी मुखर्जी है दूर की बहन

Apr 18, 2026 01:30 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और मोहनीश बहल के बीच खास पारिवारिक रिश्ता है। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की दूर की बहन लगती हैं। उस हिसाब से इन तीनों में पारिवारिक रिश्ता है जिसे कम ही लोग जानते हैं। काजोल और मोहनीश ने सिर्फ एक फिल्म में साथ काम किया।

काजोल और मोहनीश बहल के बीच है पारिवारिक रिश्ता, दोनों ने इस फिल्म में किया काम, रानी मुखर्जी है दूर की बहन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती आई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मां तनुजा, मौसी नूतन और नानी शोभना समर्थ की तरह फिल्मों को करियर बनाया। लीजेंडरी परिवार से आने वाली काजोल की एक्टिंग स्किल में उनके परिवार की विरासत नजर आती है। उनकी छोटी बहन तनिषा फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन उनके चचेरे, मौसेरे भाई बहन हैं जो फिल्मों में नाम बना चुके हैं। क्या आप जानते हैं काजोल के ये फिल्मी भाई-बहन किस रिश्ते से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं-

काजोल का परिवार

पहले बात काजोल के पिता के परिवार की करते हैं। शशधर मुखर्जी अपने जमाने के बड़े प्रोड्यूसर थे। इन्होंने सती देवी से शादी की जिनसे इन्हें 5 बेटे हुए। (बेटियों का ज़िक्र नहीं मिला)। इन बेटों के नाम हैं जॉय मुखर्जी जो फिल्म एक्टर रहे, शोमू मुखर्जी, सुबीर मुखर्जी, रानो मुखर्जी और देब मुखर्जी। शोमू मुखर्जी ने एक्ट्रेस तनुजा से शादी की जिससे उन्हें बेटी काजोल और तनिषा मुखर्जी हुईं। वहीं रानो मुखर्जी से एक्ट्रेस शिबानी मुखर्जी हुईं जिन्हें फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी की पत्नी के किरदार में देखा गया था। देब मुखर्जी के बेटे अयान मुखर्जी हैं जो अब एक फिल्म डायरेक्टर हैं। अयान ने ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र डायरेक्ट की थी।

kajol mohnish bahl

रानी मुखर्जी का रिश्ता
काजोल के दादा शशधर मुखर्जी के एक भाई भी थे जिनका नाम था रवीन्द्र मोहन मुखर्जी। इनके बेटे हुए राम मुखर्जी और इन्होंने कृष्णा मुखर्जी से शादी की। इस शादी से इन्हें दो बच्चे हुए राजा मुखर्जी और रानी मुखर्जी। तो रानी और काजोल के दादा जी सगे भाई थे। तो रिश्ते से ये दोनों एक्ट्रेस भी बहनें लगती हैं। रानी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की और उनकी एक बेटी है आदिरा चोपड़ा।

मोहनीश बहल के साथ की एक ही फिल्म

अब काजोल के ननिहाल की तरफ की बात करते हैं। गुजरे जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस शोभना समर्थ की दो बेटियां हुईं। बड़ी बेटी नूतन और छोटी बेटी तनुजा। नुतन ने अपने करियर के पीक पर लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली थी। इस शादी से उन्हें बेटे मोहनीश बहल हुए इन्हें हम आपके हैं कौन में राजेश यानी सलमान खान के बड़े भाई के किरदार में देखा गया था। वहीं तनुजा की दो बेटियां हुईं काजोल और तनिषा। उस हिसाब से नूतन काजोल की सगी मौसी लगी और उनके बेटे एक्टर मोहनीश बहल उनके मौसेरे भाई। दोनों ने साल 1995 में आई फिल्म गुंडाराज में साथ काम किया था। दोनों की ये इकलौती फिल्म बनी। बड़ा इत्तेफाक ये भी है कि इसमें अजय देवगन लीड रोल में थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।