जब कादर खान के लिखे डायलॉग सुन चीख पड़ा था ये डायरेक्टर, गिफ्ट में दे दी घर की टीवी, सोने का ब्रेसलेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान ने बताया था कि कैसे डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने उन्हें तोहफे में घर का टीवी और हाथ का सोने का ब्रेसलेट गिफ्ट कर दिया था। डायरेक्टर की खुशी ने उनकी फीस लाखों में पहुंचा दी थी।

kader khan impressed this director by his writing skills
जब कादर खान के लिखे डायलॉग सुन चीख पड़ा था ये डायरेक्टर

बॉलीवुड एक्टर कादर खान ने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और शानदार डायलॉग डिलीवरी से वो स्क्रीन पर कमाल करते। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि पेशे से प्रोफेशर कादर खान अपनी लेखन कला की वजह से इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना तक के लिए कई ऐसे डायलॉग लिखे, जिन्हें सुनने के बाद ऑडियंस तालियां बजाना नहीं रोक पाई। कादर खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में मशहूर डायरेक्टर मनमोहन देसाई को भी प्रभावित कर दिया था। डायरेक्ट ने जब पहली बार कादर खान के लिखे डायलॉग सुने तो हैरान हो गए और अपने घर से टीवी उठा कर उन्हें दे दी।

कादर खान को दिया था बड़ा चैलेंज

कादर खान ने सालों पहले एक इंटरव्यू में डायरेक्टर मनमोहन देसाई के साथ का किस्सा खुद शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि ये वो दौर था जब मनमोहन देसाई डायलॉग लिखने वालों से खुश नहीं थे। उन्हें लगता था कि उस दौर के डायलॉग लिखने वाले सिर्फ शेर-ओ शायरी करते हैं। उन्हें ऐसा लेखक चाहिए था जिसके लिखे डायलॉग पर लोग तालियां बजा सके। ऐसे में कादर खान ने मनमोहन देसाई से मुलाकात की। एक्टर ने कहा, ‘मनमोहन देसाई ने कहा कि तुम मियां भाइयों को लिखना नहीं आता। तुम या तो शेर-ओ शायरी करते हो या मुहावरे कहते हो। मुझे तालियां बजाने वाले डायलॉग चाहिए। बोलो कर सकते हो।’ कादर खान ने जवाब दिया ‘अगर कर दिया तो?’ मनमोहन देसाई बोले, ‘मैं तुझे गणपति की तरह अपने सिर पर बैठाऊंगा और नाचूंगा पूरे मोहल्ले में।’

kader khan

डायरेक्टर ने गिफ्ट कर दी घर की टीवी

कादर खान ने बताया कि उन्हें 1974 में आई फिल्म रोटी का क्लाइमेक्स लिखने को कहा गया था। वो पूरी रात इस क्लाइमेक्स पर काम करते रहे और अगले दिन मनमोहन देसाई के घर पहुंच गए। वो उस समय बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। एक्टर ने उन्हें डायलॉग सुनाए। डायरेक्टर ने बोला, एक बार सुनाओ, कादर खान ने फिर से वो डायलॉग सुनाए, मनमोहन देसाई बार-बार कादर खान के लिखे डायलॉग सुनते रहे और खुशी से झूम उठे। कादर खान ने बताया कि डायलॉग सुनने के बाद मनमोहन देसाई अंदर गए और एक तोशिबा का ब्लैक एंड वाइट टीवी लेकर आए और बोले की ये इनाम है। हाथ से सोने का ब्रेसलेट उतारा और एक्टर को दे दिया।

कादर खान को फीस में मिले थे लाख

कादर खान ने आगे बताया कि उस दिन मनमोहन देसाई ने उनसे उनकी फीस पूछी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिछली फिल्म लिखने के लिए 21 हजार रुपए लिए थे। मनमोहन देसाई बोले-मनमोहन देसाई का राइटर और सिर्फ 21 हजार, नहीं आज से 1,21000 तुम्हारी फीस है। कादर खान ने कहा कि मनमोहन देसाई ने उन्हें ऐसे लाखों की फीस लेने वालों की गिनती में पहुंचा दिया था। उनके करियर में सलीम-जावेद ने भी उनकी बहुत मदद की। इसके बाद कादर खान ने मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथनी, अग्निपथ जैसी फिल्मों की कहानी लिखी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजब कादर खान के लिखे डायलॉग सुन चीख पड़ा था ये डायरेक्टर, गिफ्ट में दे दी टीवी