जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

न्यूज़ीलैंड के एक्टर सैम नील, जो 'द पियानो' और 'जुरासिक पार्क' जैसी फिल्मों में नजर आए थे, उनका 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

Jurassic Park actor Sam Neill

‘ज्यूरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाने वाले एक्टर सैम नील का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। उन्होंने ये भी बताया कि सैम कैंसर से जंग जीत गए थे।

परिवार ने क्या कहा?

परिवार ने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत दुख के साथ ये कहना पड़ रहा है कि सोमवार, 13 जुलाई को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में सैम लील का निधन हो गया है। सैम अपने आखिरी वक्त में अपने परिवार के बीच थे। ये नुकसान अचानक और अप्रत्याशित था, लेकिन इस बात का सुकून है कि सैम कैंसर मुक्त थे। फिलहाल परिवार की ओर से हम अनुरोध करते हैं कि इस बड़े नुकसान के समय हमारी निजता का सम्मान किया जाए।'

कैंसर से सैम नील की जंग

सैम नील पिछले पांच सालों से भी अधिक समय से नॉन-हॉजकिन लिंफोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनपर कीमोथेरेपी का असर होना बंद हो गया था और उसके बावजूद उन्होंने कैंसर को मात दी थी। एक्टर ने कहा था, ‘मेरी कीमोथेरेपी ने काम करना बंद कर दिया था। मैं बिल्कुल लाचार था और ऐसा लग रहा था कि मेरा अंत करीब है, जो जाहिर तौर पर सुखद नहीं था। लेकिन मेरा कैंसर खत्म हो गया।’

नेटवर्थ

सेलिब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, सैम नील की कुल संपत्ति 18 मिलियन डॉलर (लगभग 1.5 अरब रुपये) है। उन्हें 'जुरासिक पार्क' फिल्म और उसके कई सीक्वल्स में लीड रोल प्ले करने के लिए जाना जाता है।

सैम नील का करियर

डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाने के अलावा सैम नील ने आंद्रे जुलावस्की की जबरदस्त हॉरर फिल्म 'पजेशन' में इसाबेल अद्जानी के साथ भी काम किया था। सैम नील ने टॉम क्लैंसी की जैक रायन थ्रिलर सीरीज पर बनी पहली फिल्म 'द हंट फॉर रेड अक्टूबर' में भी एक्टिंग की थी। वे इसमें शॉन कॉनरी और एलेक बाल्डविन के साथ नजर आए थे। इसके अलावा, उन्होंने 'द हंट फॉर रेड ऑक्टूबर', 'द पियानो' और 'पोसेशन' जैसी बेहतरीन फिल्मों में लीड रोल प्ले किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।