June Movie Release: ओटीटी और थिएटर्स तक जून में छाए रहेंगे 90s के एक्टर्स, आ रहीं धमाकेदार फिल्में

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिनेमालवर्स, जून के महीने का फिल्मी कैलेंडर ना तैयार किया हो तो यहां आपके लिए पूरे महीने की दमदार ओटीटी और थिएटर की लिस्ट है। चेक करें नेटफ्लिक्स, जी5 अमेजन प्राइम में 90s के एक्टर्स की आने वाली मूवीज और सीरीज।

June Movie Release: ओटीटी और थिएटर्स तक जून में छाए रहेंगे 90s के एक्टर्स, आ रहीं धमाकेदार फिल्में

जून के महीने की एंटरटेनिंग शुरुआत हो चुकी। इस मंथ में ओटीटी और थिएटर में कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज हो रही हैं। सबसे इंट्रेस्टिंग बात है कि जून के महीने में मिलेनियल किड्स की बल्ले-बल्ले रहेगी। इस मंथ 90 के दशक लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर्स मनोरंजन का तगड़ा डोज देने वाले हैं। माधुरी दीक्षित बॉबी देओल, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन। इन सबकी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

मां-बहन

माधुरी दीक्षित की मां-बहन नेटफ्लिक्स पर 4 जून से स्ट्रीम हो रही है। फिल्म डार्क कॉमेडी है। मूवी में माधुरी सिंगल मदर हैं। तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा माधुरी की बेटियां बनी हैं। तीनों की जिंदगी में तब तूफान आता है जब उनके पड़ोसी की बॉडी किचन में पड़ी मिलती है। फिल्म में सस्पेंस है और हल्की-फुल्की कॉमेडी भी। मूवी में रवि किशन भी हैं। 90s की धक-धक गर्ल माधुरी को नए अंदाज में देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मां-बहन देख सकते हैं।

बंदर

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म बंदर एक डार्क क्राइम और लीगल थ्रिलर है। फिल्म में बॉबी देओल हैं। वह टीवी स्टार बने हैं। समर की एक्स उसे रेप के केस में फंसा देती है। न्याय व्यस्था में करप्शन के चलते उसे अरेस्ट होना पड़ता है। बंदर फिल्म 5 जून को रिलीज हो चुकी है। इसे आप थिएटर्स में देख सकते हैं।

ब्राउन

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। अब वह भी जून के महीने में अपने फैन्स को विजुअल ट्रीट देने वाली हैं। जी5 की थ्रिलर वेब सीरीज ब्राउन से वह लोगों को एंटरटेन करने जा रही हैं। ब्राउन की स्ट्रीमिंग 5 जून से शुरू हो चुकी है। इसमें करिश्मा रीटा ब्राउन नाम की एक्स पुलिस अफसर बनी हैं। वह शराब की आदी हैं। एक सीरियल किलर का पता लगाने के लिए फिर से फोर्स जॉइन करती हैं।

है जवानी तो इश्क होना है

है जवानी तो इश्क होना है में 90s के एक्टर नहीं लेकिन डेविड धवन की फिल्म है तो एंटरटेनमेंट की पक्की गारंटी है। उनका वादा गाने, रोमांस, कॉमेडी सब कुछ एक साथ देने का है। फिल्म में उनके बेटे वरुण धवन हैं। है जवानी तो इश्क होना है, 5 जून से थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

राख

90 के दशक की नैशनल क्रश सोनाली बेंद्रे राख फिल्म में दिखेंगी। उनके साथ अली फजल हैं। फिल्म इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर है। इसमें मिस्ट्री, साइकोलॉजी, ड्रामा सब कुछ है। फिल्म में दो टीनेजर्स के गायब होने की कहानी है। पुलिस उनकी तलाश में दिन-रात एक कर देती है जिससे एक खौफनाक सच का पर्दाफाश होता है। राख 12 जून को रिलीज हो रही है।

जेलर 2

रजनीकांत भले 90 के दशक से भी पुराने हों लेकिन उनकी फिल्में हर दौर में पसंद की जाती हैं। उनकी फिल्म जेलर 2 तमिल है लेकिन हिंदी डब्ड वर्जन भी आएगा। फिल्म एक्शन-कॉमेडी है। फिल्म थिएटर्स में देखी जा सकेगी।

वेलकम टु द जंगल

मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन वेलकम टु द जंगल में दिखेंगी। उनके साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी हैं तो एंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज मिलेगा। फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।