जून में थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 9 हिंदी फिल्में, 12 जून को 4 फिल्मों का होगा क्लैश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Theatre Release June 2026: जून में ओटीटी पर तो बेहतरीन कंटेंट रिलीज हो ही रहा है, लेकिन इसी के साथ सिनेमाघरों में भी कुछ बेहतरीन हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में हॉरर से लेकर लव स्टोरी तक शामिल है। 

जून में थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 9 हिंदी फिल्में, 12 जून को 4 फिल्मों का होगा क्लैश

जून का महीना सिनेमा लवर्स के लिए खास रहने वाला है। ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा, सिनेमाघरों में भी कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। जून के महीने में हिंदी, इंग्लिश और भारत की क्षेत्रीय भाषाओं को मिलाकर 20 से ज्यादा फिल्में सिनेमाघरों में जून में रिलीज होंगी। हम आपको उन फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो हिंदी भाषा में रिलीज होगीं। 10 हिंदी फिल्में जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं कब रिलीज हो रही कौन सी फिल्म?

  1. पेड्डी

जॉनर: स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा

रिलीज डेट: 4 जून

फिल्म के बारे में: ये एक तेलुगु भाषा की फिल्म है जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, विजय सेतुपति, दिव्येन्दु और शिव राजकुमार जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं। फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है।

2. है जवानी तो इश्क होना है

जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी

रिलीज डेट: 5 जून

फिल्म के बारे में: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। वरुण धवन ने फिल्म में जस का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सलमान खान के चुनरी-चुनरी गाने का रीमेक भी फैंस को सुनने को मिलेगा।

3. बंदर

जॉनर: डार्क क्राइम थ्रिलर

रिलीज डेट: 5 जून

फिल्म के बारे में: इस डार्क क्राइम थ्रिलर को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। बॉबी देओल इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। बॉबी देओल के साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद जैसे कलाकार नजर आएंगे।

4. हॉंटेड थ्रीडी: ईकोज ऑफ द पास्ट

जॉनर: हॉरर

रिलीज डेट: 12 जून

फिल्म के बारे में: विक्रम भट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साल 2011 में आई फिल्म हॉंटेड थ्रीडी का सीक्वल है। इस फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश और हेमंत पांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे।

5. गवर्नर

जॉनर: पीरियोडिक थ्रिलर

रिलीज डेट: 12 जून

फिल्म के बारे में: इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा और मधु शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को चिनमय मंडलेकर ने डायरेक्ट किया है।

6. मैं वापस आउंगा

जॉनर: रोमांटिक ड्रामा

रिलीज डेट: 12 जून

फिल्म के बारे में: फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शारवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आएंगे।

7. भारत भाग्य विधाता

जॉनर: ड्रामा थ्रिलर

रिलीज डेट: 12 जून

फिल्म के बारे में: कंगना रनौत और गिरिजा ओक जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को मनोज तापड़िया ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म होगी।

8. कॉकटेल 2

जॉनर: कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा

रिलीज डेट: 19 जून

फिल्म के बारे में: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ये फिल्म साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है।

9. वेलकम टू द जंगल

जॉनर: एक्शन कॉमेडी

रिलीज डेट: 26 जून

फिल्म के बारे में: फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।