नेपोटिजम से नहीं चिढ़ते जुनैद, बोले- 2 फिल्में फ्लॉप फिर भी मिल रहे ऑफर क्योंकि आमिर खान का बेटा हूं
इंडस्ट्री में नेपोटिजम पर लंबे समय से डिबेट छिड़ी है। अब आमिर खान के बेटे का कहना है कि उन्हें इस शब्द से चिढ़ नहीं है क्योंकि फ्लॉप देने के बाद भी पिता की वजह से काम पा रहे हैं।

आमिर खान के बेटे जुनैद की रीसेंट फिल्म एक दिन बुरी तरह पिट चुकी है। इससे पहले खुशी कपूर के साथ लवयापा भी फ्लॉप थी। जुनैद खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि दोनों मूवीज के फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें काम मिल रहा है। इसकी वजह वह अपने पिता आमिर खान को मानते हैं। इसी वजह से नेपोटिजम शब्द से उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं होती है। एक इंटरव्यू के दौरान जुनैद ने यह माना कि उन्हें आमिर खान का बेटा होने का फायदा मिल रहा है।
आमिर का बेटा हूं तो काम मिलता है
जुनैद विकी लालवानी के पॉडकास्ट में थे। जब नेपोटिजम डिबेट पर बात चली तो जुनैद ने माना कि इंडस्ट्री में वह प्रिविलेज्ड हैं क्योंकि आमिर खान के बेटे हैं। वह बोलते हैं, 'नेपोटिजम शब्द पर मुझे गुस्सा नहीं आता क्योंकि ये सच है। मुझे बहुत काम मिलता है क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं।' जुनैद से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया तो बोले, 'सर अभी 2 फ्लॉप के बाद भी काम मिल रहा है, काम करने दीजिए ना।'
फिल्म फ्लॉप होने पर आमिर थे परेशान
एक दिन में जुनैद के साथ साई पल्लवी भी थीं। फिल्म के फ्लॉप होने पर जुनैद ज्यादा परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके डैड आमिर चीजों को ज्यादा पर्सनली लेते हैं, फ्लॉप से वह दुखी हैं। कुछ लोगों को एक दिन पसंद आई, ज्यादातर को नहीं पसंद आई पर ये सब चलता है।
आमिर ने जबरन प्रोड्यूस की फिल्म
जुनैद ने यह भी कहा कि वह फिल्मों के लिए आगे से अपने पापा आमिर की सलाह नहीं लेंगे। एक दिन मूवी पर जुनैद की डेब्यू फिल्म महाराज से पहले से बात चल रही थी। जुनैद ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने थाई फिल्म वन डे के राइट्स लिए थे। वह महाराज में बिजी थे तो कहा कि किसी और डायरेक्टर से बनवाएंगे। जुनैद आमिर से सलाह लेने पहुंचे तो वह सिद्धार्थ के पीछे पड़ गए कि उनके बेटे की फिल्म है वह प्रोड्यूस करेंगे। जुनैद ने बताया कि उनके पापा अच्छे प्रोड्यूसर हैं लेकिन एक फिल्म बनाने में 5 साल ले लेते हैं।
नर्वस होने लगते हैं आमिर
आमिर के बेटे ने बताया कि उनके पापा फिर से एक फिल्म बनाने के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन जुनैद ने ही रोक दिया है। जुनैद ने हिंट किया कि आमिर उन्हें डायरेक्शन देते हैं और नर्वस होने लगते हैं कि सीन ठीक से नहीं हुआ।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


