जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन के प्यार को बनाया अपनी अर्धांगिनी

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

 Jubin Nautiyal Is Married : जुबिन नौटियाल जो अब तक इंडस्ट्री के एलिजिबल बैचलर थे, उन्होंने अब शादी कर ली है। जुबिन ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच अपने बचपन के प्यार से शादी कर ली है।

जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन के प्यार को बनाया अपनी अर्धांगिनी

Jubin Nautiyal Married : सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी कर ली है। ऐसी खबर है कि जुबिन ने अपनी बचपन के प्यार से उत्तराखंड में शादी की है। यह शादी प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। जुबिन की शादी के फंक्शन की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्राइवेट थी शादी

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबित जुबिन ने ग्रैंड सेलिब्रेशन के बजाय ट्रेडिशनल प्राइवेट शादी करने का प्लान किया। वे सिर्फ अपने लोगों के साथ अपने इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहते थे और इससे वे काफी खुश भी हैं।

अभी छिपी है जुबिन के पार्टनर की झलक

हालांकि जुबिन ने शादी जिससे की है, उनको लेकर कोई अपडेट नहीं है। ना ही जुबिन की पार्टनर का नाम पता चला है और ना ही उनके चेहरे की झलक दिखी है। इसके अलावा जुबिन ने भी अभी तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

फोटो हो रही वायरल

एक फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें जुबिन की पार्टनर ने सिंगर को हग किया हुआ है। दोनों ने कुछ ऑफव्हाइट कलर के आउटफिट्स पहने हैं। फोटो को देखकर लग रहा है जैसे जुबिन उस मोमेंट पर अपनी पार्टनर के लिए गाना गा रहे हैं। खैर अब तो फैंस को बस जुबिन की तरफ से फोटोज शेयर करने या स्टेटमेंट का ही इंतजार है।

जुबिन का करियर

जुबिन के बारे में बता दें कि वह उत्तराखंड से हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्स फैक्टर शो से की थी जिसे हनी सिंह जज करते थे। उन्होंने सोनाली केबल फिल्म के गाने एक मुलाकात से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म द शौकीन में महरबानी गाना गाया था जिससे उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई।

इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में जिंदगी कुछ तो बता गाया। ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल में काबिल हूं गाना गाया। उनके फिर कुछ और गाने हिट रहे जैसे तुम ही आना, लुट गए, तारों के शहर में।

सबसे ज्यादा जुबिन को जो सक्सेस मिली है वो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह के गाने रातां लम्बियां से। यह गाना ब्लॉकबस्टर हिट था।

वैसे बता दें कि जुबिन से पहले कुछ दिनों पहले बादशाह की भी शादी की फोटोज वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स हैं कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की है। हालांकि ना तो बादशाह और ना ही ईशा ने इस बारे में अभी तक कोई कमेंट किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।