जुबिन नौटियाल की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जुबिन नौटियाल के घर में किलकारी गूंजी है और वह पिता बन गए हैं। जुबिन ने बताया कि उनका पूरा परिवार बहुत खुश है और सभी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Jubin Nautiyal
जुबिन नौटियाल पहली बार पिता बन गए हैं और उन्होंने खुद इस बात को कन्फर्म किया है।

लीजेंडरी सिंगर जुबिन नौटियाल की जिंदगी खुशियों से भर गई है। उनकी पत्नी ऋचा चंदेल ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके पहले बच्चे (बेटे) को जन्म दिया है। जुबिन नौटियाल ने खुद इसकी पुष्टि की है। सिंगर और उनकी पत्नी ने अभी इस बच्चे का नाम तय नहीं किया है। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं। जुबिन के परिवार में खुशी का माहौल है और पूरा परिवार बहुत खुश है। जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में कहा है कि वह घर में आए इस नन्हें मेहमान के आने से बहुत खुश हैं और सभी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

फैमिली टाइम बिता रहे हैं जुबिन

जुबिन नौटियाल ने बातचीत में बताया, "अभी तक हमने बच्चे का नाम तय नहीं किया है। फिलहाल हम उसके साथ परिवार में खूबसूरत पलों को जी रहे हैं। जहां एक तरफ जुबिन और उनका परिवार बहुत खुश है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैंस में भी खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर जुबिन के फैंस उनसे बेटे की झलक दिखाने की अपील कर रहे है, लेकिन इस बात की संभावना कम ही है। मालूम हो कि जुबिन नौटियाल भी अरिजीत सिंह की तरफ अपनी पर्सनल और प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करते हैं।

बचपन की दोस्त से हुई थी शादी

जुबिन नौटियाल ने अपनी शादी की खबर भी दुनिया से छिपाकर रखी थी और बाद में उन्हें इस बारे में पता चला। उनके बच्चे के जन्म के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें कि अरिजीत सिंह की पत्नी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है। इसी साल अप्रैल के मिड में मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। इसे ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटो बताया गया था। 'रातां लंबियां', 'तुझे कितना चाहने लगे हम' और 'लो सफर शरू हो गया' जैसे गाने गा चुके जुबिन नौटियाल सोशल मीडिया पर हैं, लेकिन निजी जिंदगी को निजी ही रखते हैं।

जुबिन तोड़ेंगे अपना बनाया रूल?

इंस्टाग्राम पर जुबिन नौटियाल के 1 करोड़ 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहीं पर जुबिन नौटियाल अपने वर्क फ्रंट की झलकियां साझा करते रहते हैं। हालांकि देखना होगा कि क्या इस बार वह अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपना ही बनाया अनस्पोकेन रूल तोड़ेंगे या नहीं। बात जुबिन नौटियाल की पत्नी की करें तो जानकारी के मुताबिक वह जुबिन के होमटाउन देहरादून की रहने वाली हैं। जुबिन ने अप्रैल 2026 में उत्तराखंड के कसौली में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान ऋचा से गुपचुप और पारंपरिक तरीके से शादी की थी। लोगों को भनक तब लगी जब इस शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपिता बन गए सिंगर जुबिन नौटियाल, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ये अपील