
OTT Release Date: कंफर्म हुई 'जॉली LLB 3' की ओटीटी रिलीज डेट, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की फिल्म
संक्षेप: 'जॉली एलएलबी 3' कोर्ट ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघर में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कहानी ही नहीं, इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी ने भी दर्शकों का दिल जीता। हमेशा की तरह ही अक्षय ने अपनी कॉमेडी का दम दिखाया। इस कोर्ट ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघर में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'जॉली एलएलबी 3'
सिनेमाघरों में अपनी सफलता के बाद, अब 'जॉली एलएलबी 3' डिजिटल रूप से रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसने स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी वकील की वर्दी में हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, 'माई लॉर्ड, जॉली बनने की इजाजत क्योंकि तारीख मिल गई है! जॉली एलएलबी 3 देखें, जो 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।' बता दें कि अक्षय की ये मूवी भूमि अधिग्रहण और किसानों की दुर्दशा के विषयों पर आधारित है, जो 2011 के भट्टा और पारसौल भूमि विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित है।
पहले दिन हुई थी बंपर कमाई
'जॉली एलएलबी 3' में सौरभ शुक्ला भी अपनी एक्टिंग के चलते छा गए हैं। सौरभ शुक्ला ने भी प्यारे जज त्रिपाठी के रूप में शानदार वापसी की है। वहीं, अब 'जॉली एलएलबी 3' के सामने एक नहीं बल्कि दो बड़ी फिल्मों 'कांतारा' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने जमकर टक्कर देने के लिए खड़ी हैं। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'जॉली एलएलबी 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




