Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJolly LLB 3 First Day Collection Box Office Records Akshay Kumar Movies Got Beaten
Jolly LLB 3 Records: अक्षय की इन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड, जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन किया कमाल

Jolly LLB 3 Records: अक्षय की इन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड, जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन किया कमाल

संक्षेप:

Jolly LLB 3 First Day Collection: अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है, लेकिन बावजूद इसके इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

Sep 20, 2025 01:49 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई 12 करोड़ 75 लाख रुपये रही है। तकरीबन 80 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म के लिए यह शुरुआत धीमी है, लेकिन बावजूद इसके अक्षय कुमार की यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के नाम।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जॉली एलएलबी 3 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

साल 2013 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' ने भी ओपनिंग डे पर ठीक इतनी ही कमाई की थी। लेकिन एयरलिफ्ट (12.35 करोड़), सम्राट पृथ्वीराज (10.70 करोड़), खिलाड़ी 786 (10.40 करोड़), ओएमजी 2 (10.26 करोड़), हाउसफुल (10 करोड़) और पैडमैन (10.26 करोड़) जैसी फिल्मों को जॉली एलएलबी 3 ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में मात देने में कामयाब रही है। लेकिन फिल्म के पिछले पार्ट को यह कमाई के मामले में नहीं पछाड़ सकी है।

पिछले 2 पार्ट का कितना रहा था बिजनेस?

बता दें कि 'जॉली एलएली-2' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई 13 करोड़ 20 लाख रुपये रही थी। वहीं पहला पार्ट ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ 5 लाख रुपये कमा पाया था। फिल्म की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 8.5 रेटिंग मिली है। लेकिन अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म अपनी पॉजिटिव रेटिंग और माउथ पब्लिसिटी के दम पर आने वाले दिनों में कमाई के मामले में और ऊपर जा पाएगी? पहले वीकेंड में शानदार कमाई फिल्म को बजट रिकवर करने में मदद कर सकती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।