
Jolly LLB 3 Box Office Day 8: वीकेंड से पहले 'जॉली एलएलबी 3' ने दिखाया जलवा, छाप डाले इतने करोड़
'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। वहीं, सौरभ शुक्ला ने भी प्यारे जज त्रिपाठी के रूप में शानदार वापसी की है। कोर्टरूम ड्रामा में सौरभ एक बार फिर से छा गए हैं।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी से हर किसी के इंप्रेस किया। फिल्म को रिलीज हुए आज 8 दिन हो गए हैं। इसी बीच अब 'जॉली एलएलबी 3' के शुक्रवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। चलिए देखते हैं वीकेंड से पहले 'जॉली एलएलबी 3' का क्या हाल रहा।

वीकेंड से पहले क्या रहा 'जॉली एलएलबी 3' का हाल
'जॉली एलएलबी 3' को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। वहीं, सौरभ शुक्ला ने भी प्यारे जज त्रिपाठी के रूप में शानदार वापसी की है। कोर्टरूम ड्रामा में सौरभ एक बार फिर से छा गए हैं। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'जॉली एलएलबी 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब इसके 8वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जॉली एलएलबी 3' ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 2.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने तक इसका कलेक्शन और भी बेहतर होगा। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 76.62 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'जॉली एलएलबी 3' का कलेक्शन
डे 1- 12.5 करोड़ रुपये
डे 2- 20 करोड़ रुपये
डे 3- 21 करोड़ रुपये
डे 4- 5.5 करोड़ रुपये
डे 5- 6.5 करोड़ रुपये
डे 6- 4.5 करोड़ रुपये
डे 7- 4 करोड़ रुपये
डे 8- 2.62 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 76.62 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




