जॉन अब्राहम ने मेल एक्टर्स संग अपने इक्वेशन पर की बात, बोले- अभिषेक बच्चन को तो मैंने किस...
जॉन अब्राहम ने हाल ही में मेल एक्टर्स संग काम करने के एक्सपीरियंस पर बात की। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि कॉम्पटीशन नहीं कॉम्पलीमेंट करना चाहिए।

जॉन अब्राहम ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता है। अब जॉन ने अपने मेल को-स्टार्स के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की। जॉन का कहना है कि वह कॉम्पटीशन से ज्यादा कोलैब्रेशन पर फोकस करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह मेल कलीग्स के साथ ज्यादा कम्फर्टेबल रहते हैं।
स्क्रीन मास्टरक्लास इवेंट से बात करते हुए जॉन जिन्होंने शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन के साथ काम किया है, उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे अलग तरीके से कॉम्पटीशन होता है।
अभिषेक बच्चन को किया किस
वह बोले, ‘सबसे बेस्ट तरीका यही है कि आप अपने माइंड को ट्रेन करो कि यह कॉम्पटीशन नहीं बल्कि कॉम्पलीमेंट है। मैं अपने मेल को-एक्टर्स के साथ ज्यादा अच्छे से इन्वॉल्व होता हूं। मैं अक्षय कुमार, शाहरुख खान, वरुण धवन, अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुका हूं। अभिषेक को तो मैंने किस भी किया है। उन्होंने हमेशा मुझे ऐसे देखा है जो हमेशा दूसरों के प्रोसेस को कॉम्पलीमेंट करते हैं और ऐसा ही मैं फील भी करता हूं। मैं इस स्पेस में काफी कम्फर्टेबल हूं और वो एनर्जी जो स्क्रीन पर दिखती है।’
लोग जानते हैं मैं कहां से आया हूं
जॉन ने फिर इंडस्ट्री में बतौर आउटसाइडर होकर चैलेंज पर बात की। वह बोले, ‘जब मैं आया था, उस वक्त कोई आउटसाइडर्स नहीं थे, सिर्फ शाहरुख और अक्षय थे मुझसे पहले। मैंने सालों में काफी आलोचनाओं का सामना किया है, लेकिन मैंने हमेशा अपने क्राफ्ट पर फोकस किया है और कभी मीडिया को स्टोरीज नहीं दी। लोग जानते हैं कि मैं कहां से आया हूं।’
जॉन की लास्ट क्रिटिकली पसंद की गई फिल्में
जॉन के हाल ही में हुए काम को लेकर बात करतें तो वह लास्ट तेहरन और द डिप्लोमैट में काम कर चुके हैं जो पिछले साल रिलीज हुई थीं। तेहरन में जॉन ने एसीपी राजीव कुमार का किरदार निभाया था।
वहीं द डिप्लोमैट में जॉन ने पाकिस्तान में मौजूद एक इंडियन डिप्लोमैट का किरदार निभा रहे हैं। वह पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला उजमा अहमद को वापस लाने के लिए काफी संघर्ष करते हैं।
जॉन की अपकमिंग फिल्में
अब जॉन अपनी पॉपुलर फिल्म फोर्स के तीसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। वह इसके लिए काफी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को अरुण गोपालन ने लिखा है। इसके अलावा जॉन, रोहित शेट्टी के साथ एक फिल्म कर रहे हैं जो मुंबई पुलिश कमिश्वर राकेश मारिया की बायोपिक है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


