
पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म, जियो हॉटस्टार पर कर रही है ट्रेंड, 8 है IMDb रेटिंग
Bhadrakaali: आइए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म के बारे में बताते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म ने तहलका मचाया हुआ है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है। ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का हिंदी भाषी क्षेत्र में ज्यादा प्रचार नहीं हुआ था, लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज की वजह से हिंदी भाषी क्षेत्र में भी इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।

फिल्म का नाम
इस फिल्म का नाम ‘भद्रकाली’ है। ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही है। क्रिटिक्स का कहना है कि इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। इस फिल्म में कई सारे ट्विस्ट हैं। इसकी कहानी असल घटना पर आधारित है और ये आपको सोचने पर मजबूर करती है।
कहानी क्या है?
किट्टू यानी विजय एंटनी एक ऐसा आदमी है जो सत्ता के गलियारों में छुपी ताकत का असली मालिक है। वह एक मीडिएटर जो सीक्रेटेरिएट में लिए जाने वाले फैसलों की डोर संभालता है। उसके एक इशारे पर कोई भिखारी करोड़पति बन सकता है और एक एसआई रातों-रात कॉन्स्टेबल बना दिया जाता है। किट्टू की किस्मत तब करवट लेती है जब उसकी भिड़ंत राजनीतिक रणनीतिकार अभ्यंकर शंकर (सुनील कृपलानी) से होती है। अभ्यंकर शंकर देश का अगला राष्ट्रपति बनने की राह पर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ये भिड़ंत किस पर भारी पड़ेगी- किट्टू पर या अभ्यंकर शंकर पर? इसी टकराव के बीच सामने आता है 6,236 करोड़ रुपये का घोटाला जो पूरे देश को हिलाकर रख देता।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




