OTT: जियो हॉटस्टार की ये रोमांटिक फिल्म है मस्ट वॉच, 7 है IMDb रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Romantic Film: अगर आपको एक अच्छा महसूस कराने वाली रोमांटिक फिल्म देखनी है तो हम आपको जियो हॉटस्टार की एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं वो आपको जरूर देखनी चाहिए इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। 

Jio Hotstar Film
जियो हॉटस्टार पर है ये रोमांटिक फिल्म

रोमांटिक फिल्में पसंद करने वालों के लिए जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक फिल्म जोड़ी गई है। 2 घंटे 10 मिनट की ये फिल्म एक फील गुड रोमांटिक मूवी है। इस फिल्म में डांसिंग स्टार शांतनु माहेश्वरी लीड रोल में नजर आए हैं। ये फिल्म भारत में साल 2025 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में।

क्या है इस रोमांटिक फिल्म का नाम?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है लव इन वियतनाम। लव इन वियतनाम एक एक भारतीय-वियतनामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। फिल्म को Madonna in a Fur Coat नाम की नॉवल पर आधारित फिल्म है।

किस किताब पर आधारित है लव इन वियतनाम?

Madonna in a Fur Coat की बात करें तो इस किताब को तुर्की लेखक सबाहत्तिन अली ने लिखा था। किताब साल 1943 में प्रकाशित हुई थी। शुरुआत में इस किताब को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था क्योंकि लोगों को लग रहा था कि ये एक साधारण लव स्टोरी है, लेकिन समय के साथ ये किताब बेस्ट सेलर बनी है। साल 2016 में इस किताब को इंग्लिश में ट्रांसलेट किया गया। किताब का इंग्लिश ट्रांसलेशन मॉरीन फ्रीली ने किया था।

क्या है लव इन वियतनाम की कहानी?

लव इन वियतनाम एक लव ट्रायंगल कहानी है। कहानी पंजाब में रहने वाले मानव, सिमी और वियतनाम की लिन के इर्द-गिर्द घूमती है। सिमी बचपन से मानव को प्यार करती है, लेकिन मानव सिमी के लिए वैसा महसूस नहीं करता है। मानव के परिवार वाले उसे वियतनाम भेजते हैं। उसके साथ वो सिमी को भी भेजते हैं। मानव को वियतनाम में लिन मिलती है। दोनों की कहानी आगे बढ़ती है, लेकिन सिमी खुद को अकेला महसूस करने लगती है। इसके बाद कहानी ऐसा ट्विस्ट लेती है कि सिमी और मानव एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह तैयार होते हैं। फिल्म के अंत में एक सस्पेंस से भी पर्दा उठता है।

साल 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था फिल्म का ऐलान

इस फिल्म का ऐलान साल 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ था। वहीं, फिल्म की शूटिंग सितंबर 2024 में शुरू हुई। दो महीने में फिल्म का शूट पूरा हुआ। फिल्म को भारत और वियतनाम के हिस्सों में शूट किया गया है।

फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर के बारे में

इस फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को कैप्टन राहुल बाली, ओमंग कुमार, राहत शाह काजमी, सर्वेश गोयल, पंकज चौहान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो शांतनु महेश्वरी (मानव), अवनीत कौर (सिमी),Khả Ngân (लिन का किरदार निभाने वाली वियतनमी एक्ट्रेस), फरीदा जलाल (बेबे), राज बब्बर (मानव के बड़े पापा) और गुलशन ग्रोवर (पंकंज) जैसे कलाकार नजर आए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थी फिल्म

लव इन वियतनाम सिनेनाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी बेकार था। एक हफ्ते में ही ये फिल्म सिनेमाघरों से हट गई थी। फिल्म की केवल लाखों में कमाई हुई थी। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 27 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 30 लाख था।

लव इन वियतनामकमाई (ग्रॉस कलेक्शन)
डे 17 लाख
डे 27 लाख
डे 310 लाख
डे 43 लाख
डे 51 लाख
डे 61 लाख
डे 71 लाख
टोटल27 लाख
Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजियो हॉटस्टार की ये रोमांटिक फिल्म है मस्ट वॉच, 7 है IMDb रेटिंग