जियो हॉटस्टार की ये 5 वेब सीरीज हिला देंगी दिमाग के तार, IMDb पर मिली है 9.3 की रेटिंग, हिंदी में देखिए

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

जियो हॉटस्टार की 5 ऐसी सीरीज जो दिमाग के तार हिला देंगी, इस सीरीज को घर बैठे हिंदी में देख सकते हैं। क्राइम से लेकर हॉरर, डिजास्टर और साइंस बेस्ड इन सीरीज को IMDb पर सबसे ज्यादा 9।3 तक की रेटिंग मिली है। एक सीरीज के सभी एपिसोड सिर्फ एक घंटे पर बेस्ड हैं। खास हैं सीरीज बस टाइम निकाल कर देख लीजिए-

जियो हॉटस्टार की ये 5 वेब सीरीज हिला देंगी दिमाग के तार, IMDb पर मिली है 9.3 की रेटिंग, हिंदी में देखिए

जियो हॉटस्टार पर दुनियाभर की कई वेब सीरीज हिंदी में अवेलेबल हैं। लेकिन हम आपके लिए 5 सबसे शानदार सीरीज खोज कर लाए हैं जो आपके होश उड़ा देंगी। इस लिस्ट में आपको हॉरर, साइंस फिक्शन, क्राइम, थ्रिलर वेब सीरीज हिंदी में देखने को मिल जाएंगी। ये वेब सीरीज आपके दिमाग के तार हिला देंगी। इसमें से एक सीरीज तो ऐसी भी है जिसका पूरा सीजन उस हॉस्पिटल के स्टाफ की शिफ्ट के एक घंटे को दिखाता है। वहीं एक में आपको जबरदस्त हॉरर देखने को मिलेगा।

द पिट
साल 2025 द पिट नाम की एक वेब सीरीज आई थी। इस सीरीज की सबसे मजेदार बात है कि ये एक हॉस्पिटल के स्टाफ की शिफ्ट के एक घंटे पर बेस्ड है। इसमें हॉस्पिटल का एमरजेंसी वार्ड दिखाया जाता है। साइकोलॉजिकल ड्रामा जिसका हर मिनट खास बन जाता है। शानदार तरीके से हर किरदार को दिखा गया है। इस तरह के कांसेप्ट पर कम ही कुछ देखने को मिलता है। इस सीरीज को IMDb पर शानदार 8.9 की रेटिंग मिली है। ये मस्ट वाच सीरीज जियो हॉटस्टार पर हिंदी में देखिए।

jio hotstar best web series the pitt

सुइट्स
साल 2011 से शुरू हुई लीगल ड्रामा सीरीज सुइट्स को पहले कम ही देखा गया था। लेकिन कोरोना काल ने इस सीरीज को खास बना दिया। ये सीरीज थोड़ी लंबी है लेकिन अपने किरदारों की पॉपुलैरिटी की वजह से पसंद की गई। इस सीरीज की कई रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। IMDb पर इस सीरीज को 8.4 की रेटिंग मिली हुई है।

jio hotstar best 5 web series

टलसा किंग
साल 2022 में एक जबरदस्त क्राइम ड्रामा सीरीज आई थी टलसा किंग। ये एक माफिया की कहानी है जो 25 साल जेल में रहने के बाद जब वापस आता है तो फिर से अपनी गैंग बनाता है। जैसे हिंदी फिल्मों में एक विलेन को बड़े स्तर पर पेश किया जाता है, कुछ उसी तरह इस सीरीज में माफिया को वैसे ही दिखाया गया है। इस थ्रिलर सीरीज को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली हुई है।

tulsa singh  jio hotstar best 5 web series

ड्यून प्रोफेसी

साल 2024 में आई वेब सीरीज ड्यून प्रोफेसी ड्यून वर्ल्ड की एक और कहानी दिखाती है। थ्रिलर से भरी हुई इस सीरीज बहुत कुछ ऐसा आता है जो आपको सीट से बांधे रखता है। हालांकि, ये ड्यून मूवीज के स्तर पर नहीं पहुंची है लेकिन इसमें भी मजा और थ्रिलर कम नहीं है। इस सीरीज को IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली हुई है।

jio hotstar best 5 web series

शनोबिल
साल 2019 में आई सीरीज शनोबिल 1980 के शनोबिल न्यूक्लियर डिजास्टर पर बेस्ड है। अक्सर लोगों को लगता है कि ये कोई डॉक्यूमेंट्री है। लेकिन असल में ये सीरीज उस डिजास्टर को बारीकी से दिखाती है। सीरीज में दिखाया हर सीन आपको असली लगता है।इस सीरीज को देखने और पसंद करने वाले लोग इसे मास्टरपीस कहते हैं। इसलिए IMDb पर इस सीरीज को सबसे ज्यादा 9.3 की रेटिंग मिली हुई है।

chernobyl
Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।