1 घंटे 29 मिनट की ये फील गुड फिल्म बना देगी दिन, जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप जियो हॉटस्टार पर कुछ अच्छा देखना चा रहे हैं तो 1 घंटे 29 मिनट की ये फिल्म तुरंत देख डालें। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है। 

Jio Hotstar Film

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक पुरानी फिल्म डाली गई है। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अगर आपने ये फिल्म अबतक नहीं देखी है तो आप तुरंत देख डालिए। हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो एक बेहद खूबसूरत फिल्म है। ये फिल्म आपको अच्छा महसूस कराने के साथ-साथ इमोशनल कर देगी।

क्या है इस फिल्म का नाम?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है आई एम कलाम। इस फिल्म की कहानी बहुत ही सिंपल और प्यारी है। आई एम कलाम को एक एनजीओ स्माइल फाउंडेशन ने प्रोड्यूस किया था। वहीं, फिल्म का निर्देशन नील माधव पंडा ने किया था।

आई एम कलाम

क्या है आई एम कलाम का प्लॉट?

फिल्म की कहानी एक गरीब लड़के छोटू के इर्द-गिर्द घूमती है। छोटू की उसे एक ढाबे पर काम करने के लिए छोड़ जाती है। ढाबे का मालिक उसकी मां का जानकार होता है। छोटू एक बेहद बुद्धिमान और प्रतिभाशाली बच्चा होता है।

अलग भाषाएं सीखता है छोटू

वो ढाबे पर काम करना शुरू करता है। वहां आनेवालों विदेशी मेहमानों से छोटू इंग्लिश और अन्य विदेशी भाषाएं सीखता है। उसका एक राजकुमार दोस्त बनता है। छोटू की जिंदगी उस दिन बदलती है जब वो टीवी पर देश के प्रधानमंत्री रहे ए.पी.जे अब्दुल कलाम को स्पीच देते सुनता है। वो कलाम से इतना ज्यादा प्रभावित होता है कि वो अपना नाम भी कलाम रख लेता है।

अब कलाम की बस एक इच्छा है कि वो एपीजे अब्दुल कलाम से एक बार मिल ले। वो इसके लिए दिल्ली जाना चाहता है। छोटू दिल्ली भी जाता है लेकिन किन परिस्थितियों?

कौन हैं हर्ष मायर जिसे मिला था नेशनल अवॉर्ड?

इस फिल्म में छोटू का किरदार हर्ष मायर ने निभाया है। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। हर्ष मायर की बात करें तो उन्हें आपने गुल्लक में अमन मिश्रा का किरदार निभाते देखा होगा। नेशनल अवॉर्ड के अलावा इस फिल्म को बेस्ट स्टोरी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

हर्ष मायर

कितना था फिल्म का बजट और कमाई?

आई एम कलाम की बात करें तो इस फिल्म को भले ही नेशनल अवॉर्ड मिला हो, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 2 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 1.42 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।