शूटिंग के पहले दिन सोनम कपूर को बंदूक से मार बैठे थे जिम सर्भ, बोले- 'मैं बुरी तरह डर गया था कि अब...'

लाइव हिन्दुस्तान
share

जिम सर्भ ने हाल ही में इंडस्ट्री को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने नीरजा शूटिंग के दौरान का एक किस्सा बताया जब उन्होंने बंदूक से सोनम को मार दिया था।

jim sarbh and saonam kapoor
शूटिंग के पहले दिन सोनम कपूर को बंदूक से मार बैठे थे जिम सर्भ

एक्टर जिम सर्भ ने बड़े पर्दे के साथ-साथ OTT स्पेस में भी काफी शानदार किरदार निभाए हैं। अब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक हो गया है। अब जिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीरजा फिल्म का किस्सा बताया कि कैसे उन्हें सोनम कपूर को गलती से मार दिया था।

कैसे जिम से गलती से सोनम को लग गई थी बंदूक

जिम ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘शूट के पहले दिन एक एक्सीडेंट हो गया था। मैंने गलती से सोनम को गन से मुंह पर मार दिया था। मैंने खुद से कहा कि ओह माय गॉड, ये मैंने क्या कर दिया? मैं वो पैनिक नहीं भूल सकता। लेकिन उन्होंने इस चीज को बड़ा नहीं किया और सब हैंडल नहीं किया। लेकिन सब वहां हंस रहे थे कि मैं क्या कर रहा हूं। अच्छी बात ये है कि मुझे पहली फिल्म से नहीं निकाला। नहीं तो आज मैं यहां नहीं होता।’

हायरार्की सिस्टम पर जिम की निराशा

एक्टर जिम सर्भ ने बड़े पर्दे और OTT, दोनों ही जगहों पर कई दमदार किरदार निभाए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा करने के मौके पर, जिम ने फिल्म सेट पर मौजूद 'हायरार्की सिस्टम' को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है। '

उन्होंने कहा, ‘उस समय मुझे हायरार्की से इंट्रोड्यूस किया जा रहा था, थिएटर से आकर एक नया और अलग स्पेस बनाना था। मुझे नहीं लगता कि मैं अब तक एडजेस्ट हुआ हूं। उस समय तक मेरे सभी अनुभव यही थे कि हम सब मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। मुझे बात समझ नहीं आई। ऐसा नहीं था कि वह प्रोजेक्ट ही वैसा था। मुझे यह समझ नहीं आया। यह बात नहीं, वो प्रोजेक्ट ही वैसा था।’

बता दें कि इससे पहले जुलाई में जिम ने द स्ट्रीमिंग शो पॉडकास्ट में बताया था कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआत में उन्हें गलत ट्रीट किया गया था। वह बोले थे, मैं यंग था और थोडड़ा गर्म दिमाग का था। मुझे गुस्सा आ जाता था। मुझे समझ नहीं आता था कि लोग ऐसे कैसे बिहेव कर सकते हैं। मुझे गुस्सा आता था और निराशआ भी होती थी। मैं बस झूठ बोलता था क्योंति यहां सच की कोई कद्र नहीं करता।

जिम की प्रोफेशनल लाइफ

जिम के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2016 में फिल्म नीरजा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह डेथ इन द गुंज, पद्मावत, गंगुबाई काठियावाडी, मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, संजू जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ओटीटी में मेड इन हैवन, रॉकेट बॉय्ज, फोर मॉर शॉट्स, मेड इन डिया द टाइटन स्टोरी जैसी कई सीरीज में काम किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडशूटिंग के पहले दिन सोनम कपूर को बंदूक से मार बैठे थे जिम सर्भ