अमिताभ बच्चन के करियर की वो महा फ्लॉप फिल्म जिसे जया बच्चन ने भी ठुकराया, बीच में छोड़ दी थी फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमिताभ बच्चन के जीवन में एक दौर ऐसा था, जब उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होती थीं।  

Amitabh Bachchan Super Flop Movie
अमिताभ बच्चन के करियर की वो महाफ्लॉप मूवी

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की फैंस आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। अपने करियर में सदी के महानायक ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे शोले, दीवार,जंजीर, सिलसिला, अमर अकबर एंथनी और पीकू दी हैं। यही नहीं, बिग बी कई बड़े अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। लेकिन एक दौर ऐसा था, जब उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होती थीं। इसके बावजूद बिग बी ने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे। वहीं, उनकी एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसकी स्क्रीनिंग के दौरान खुद उनकी पत्नी जया बच्चन तक बीच में उठकर चली गईं। ऐसे में लोग कहने लगे थे कि अब बिग बी की करियर खत्म है। जानें क्या है पूरा माजरा।

1997 की सबसे बड़ी फ्लॉप थी बिग बी ये फिल्म

दरअसल, साल 1990 का ये वो दौर था जब अमिताभ बच्चन के करियर का ग्राफी काफी तेजी से नीचे जा रहा था। 90s में उनकी कई फिल्में एक के बाद एक पिट चुकी थीं। ऐसे में साल 1997 में अमिताभ की फिल्म 'मृत्युदाता' आई। ये मूवी उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 'मृत्युदाता' (Mrityudaata) एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के साथ अमिताभ बच्चन ने लगभग पांच साल के अंतराल के बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक किया था। मूवी में अमिताभ के अलावा डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और दीपक तिजोरी। 'मृत्युदाता' का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर मेहुल कुमार ने किया था। ये फिल्म लगभग 13 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। वहीं, इसने लगभग 8 से 12 करोड़ के बीच कमाई की थी।

फिल्म की स्क्रीनिंग के बीच ही उठकर चली गई थीं जया

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में 'मृत्युदाता' के दौरान का एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक रही हैं। ऐसे में जब 'मृत्युदाता' फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही थी तो जया भी फिल्म देखने आईं। अमिताभ के लिए वो पल सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था जब, जया स्क्रीनिंग के बीच से ही उठकर चली गईं। मतलब जया को वो फिल्म इतनी नापसंद लगी कि वो पूरी फिल्म देखने के लिए बैठी नहीं रह सकीं और चली गईं। इसके बाद ये बात बिग बी को काफी बुरी लगी। हालांकि, उन्होंने खुद को निराश नहीं किया और मेहनत की।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमिताभ बच्चन के करियर की वो सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म जिसे जया बच्चन ने भी ठुकराया