Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaya Prada Post For Dharmendra Says Wishing You Speedy Recovery And Good Health
धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा का इमोशनल पोस्ट, कहा-आपकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हूं, जल्द आप…

धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा का इमोशनल पोस्ट, कहा-आपकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हूं, जल्द आप…

संक्षेप:

जया प्रदा ने धर्मेंद्र को लेकर एक स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की धर्मेंद्र जल्द ठीक हो जाएं। उनके इस पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। 

Nov 14, 2025 10:31 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धर्मेंद्र की जबसे तबीयत खराब हुई है तबसे ना सिर्फ परिवार वाले बल्कि फैंस और उनके दोस्त सभी उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। धर्मेंद्र की दोस्त और एक्ट्रेस जया प्रदा ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर पोस्ट किया है। जया ने कहा कि आप जल्द ठीक होकर अपना कमबैक करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं जया

जया ने धर्मेंद्र की फोटो शेयर की है और लिखा, 'रिस्पेक्टेड धर्म जी,मैं आपकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हूं। आप फिल्म जगत में हम सभी के लिए प्रेरणा,शक्ति और अनुग्रह का स्रोत रहे हैं। आपका चार्म और उत्साह लाखों दिलों को छूता रहेगा।'

जल्द ठीक होकर वापस आएं

जया ने आगे लिखा, ‘आप जल्द ठीक हो जाएं और आपकी हेल्थ अच्छी रहे। आप जल्द ही अपने वाइब्रेंट सेल्फ में वापस आ जाएं तथा हमेशा की तरह प्यार और पॉजिटिविटी दें।’

लोगों के रिएक्शन

इस पोस्ट पर फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। सभी धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक ने लिखा कि भगवान जल्द धर्म जी को ठीक करेंगे। एक ने लिखा कि आप जल्दी से ठीक हो जाओ धर्म जी, माता रानी मेरी उम्र भी इनको दे दो। वहीं एक ने लिखा कि मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि धर्मेंद्र सर जल्द स्वस्थ हो जाएं।

घर से हो रहा धर्मेंद्र का इलाज

बता दें कि धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर ले आए हैं। घर से ही उनका ट्रीटमेंट हो रहा है। वहीं बीते दिन पैपराजी को घर के बाहर देखकर सनी देओल काफी गुस्सा हो गए थे। वे पैपराजी को हाथ जोड़कर बोलते हैं कि आपके घर में मां-बाप, भाई-बहन नहीं हैं क्या...वीडियो बनाने में लगे हो।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।