Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaya Bachchan says She does not want Navya Naveli Nanda to Get Married
जया बच्चन ने शादी की परंपरा को बताया 'आउटडेटेड', कहा- मैं नहीं चाहती कि पोती नव्या शादी करे

जया बच्चन ने शादी की परंपरा को बताया 'आउटडेटेड', कहा- मैं नहीं चाहती कि पोती नव्या शादी करे

संक्षेप:

जया बच्चन से जब उनकी पोती और शादी से जुड़े कुछ सवाल किए गए तो जानिए उन्होंने क्या जवाब दिए। जया बच्चन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

Nov 30, 2025 06:52 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी, सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन ने आज के वक्त में शादी के कॉन्सेप्ट को आउटडेटेड कहा। जया बच्चन की उम्र 77 साल है और उनकी पोती नव्या नवेली नंदा, जो कि जल्द ही 28 की होने जा रही हैं, उनके बारे में जया बच्चन ने कहा कि उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए। जया बच्चन ने कहा कि नए बच्चों की परवरिश कैसे की जानी चाहिए यह मशवरा देने के लिहाज से वहबहुत बुजुर्ग हैं। जया बच्चन ने स्वीकार किया कि नई पीढ़ी के बच्चे उनसे बहुत स्मार्ट हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा- मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे

जया बच्चन से जब वी द वुमेन के साथ बातचीत के दौरान शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बस "जिंदगी को एन्जॉय करो"। जब उनसे पूछा गया कि क्या जया के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए उनका शादी के बाद अपना करियर छोड़ना ठीक रहेगा? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे।" शादी की परंपरा के बारे में जब उन्हें विस्तार से समझाने को कहा गया तो जया बच्चन ने कहा कि आजकल के बच्चे किसी को भी मात दे सकते हैं।

बिना शादी बच्चों के सवाल पर जवाब

जया बच्चन ने शादी वाली बात पर लड्डू वाले उदाहरण से समझाते हुए कहा- आप इसे खाएंगे तो मुसीबत में पड़ जाएंगे, अगर नहीं खाएंगे तो भी पछताएंगे। बता दें कि जया बच्चन अपनी प्रोग्रेसिव सोच के लिए जानी जाती हैं और उन्हें हमेशा अपने विचार खुलकर रखने के लिए जाना गया है। जया बच्चन जब अपनी पोती के पॉडकास्ट पर आई थीं तो उन्होंने इमोशनल और मानसिक तालमेल पर जोर देने की बात कही थी। बगैर शादी के बच्चे पैदा करने की बात पर जया बच्चन ने कहा- लोगों को मेरी बात आपत्तिजनक लगेगी, लेकिन शारीरिक आकर्षण और एक दूसरे के साथ तालमेल बैठना भी जरूरी है।"

तब हम नहीं कर सकते थे वैसे प्रयोग

जया बच्चन ने इसी पॉडकास्ट में कहा कि हमारे वक्त में हम इस तरह के प्रयोग नहीं कर सकते थे, लेकिन आज की पीढ़ी इस तरह के प्रयोग करती है और क्यों नहीं करने चाहिए? क्योंकि किसी रिश्ते को लंबे वक्त तक कायम रखने के लिए ये चीजें भी जरूरी फैक्टर होती हैं।" बता दें कि जया बच्चन का वो पॉडकास्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा था।

ये भी पढ़ें:जब फरहान को पता चली SRK की कमजोरी, डॉन की शूटिंग में हुआ था यह वाकया
ये भी पढ़ें:बुरी तरह पिटी थी सलमान की यह फिल्म, अपना काम देखकर आज भी हंसते हैं भाई जान
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।