
जया बच्चन बोलीं- पार्लियामेंट में जाकर मेरे कान खराब हो गए, बताया अमिताभ वहां क्यों हो गए होंगे फ्रस्ट्रेट
जया बच्चन ऐसी शख्सियत हैं जिनसे बात करने में अच्छे-अच्छे घबराते हैं। जब वह बरखा दत्त के शो में गईं तो वह भी नर्वस थीं। जया ने यहां अपने और अमिताभ बच्चन के पॉलिटिकल करियर पर बात की।
जया बच्चन रीसेंटली बरखा दत्त के वी द विमिन इवेंट में थीं। यहां उनकी कैंडिड बातचीत के कई क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। जया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन और अपने पॉलिटिकल करियर पर भी बात की। उन्होंने बताया कि अपने पति के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे हैं। इतना ही नहीं जया ने कहा कि अमिताभ बच्चन पार्लियामेंट में फ्रस्ट्रेट हो गए होंगे क्योंकि वह हर जगह अपनी राय नहीं रख पाते हैं।
जया बोलीं- हो गए हैं कान खराब
बरखा दत्त के इवेंट में जया बच्चन ने मजाकिया लहजे में बातचीत की। बरखा ने उनके इंट्रोडक्शन में कहा कि वह उन्हें बुलाने में नर्वस हैं। बरखा बोल रही थीं तो जया टोककर बोलीं, 'बरखा थोड़ा तेज बोलिए। पार्लियामेंट की वजह से मेरे कान खराब हो गए हैं क्योंकि वहां आप बहुत चीख-चिल्लाहट सुनते हैं। भगवान का शुक्र है कि मेरा दिमाग नहीं खराब हुआ बस थोड़े से कान ही हुए हैं।'
पॉलिटिक्स में आने पर खुश नहीं थे घरवाले
इसके बाद जया ने पॉलिटिक्स में अपनी एंट्री पर बात की, वह बोलीं, 'जब मैं पब्लिक लाइफ में आना चाहती थी तो मेरा परिवार ज्यादा खुश नहीं था। इसलिए नहीं कि मैं गलत थी बल्कि उन्हें डर था कि मैं कुछ भी बोल दूंगी।'
अमिताभ बच्चन हो गए होंगे फ्रस्ट्रेट
अमिताभ बच्चन के पार्लियामेंट टाइम के बारे में जया बोलीं, 'वह जरूर फ्रस्ट्रेट हो गए हैं। उनकी राय तो होती है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उस फोरम को वह अपना ओपिनियन रखने लायक समझते हैं। मुझे फर्क नहीं पड़ता- मैं तो अपनी राय रखती हूं। मैं जर्नलिस्ट की बेटी हूं, यह बात नहीं भूलती।'
बिग बी के लिए घर-घर मांगे वोट्स
जया से पूछा गया कि जब उनके पति पॉलिटिक्स में गए तो क्या उन्होंने सपोर्ट किया था? इस पर जया ने जवाब दिया, 'मैंने सपोर्ट किया था। मैंने घर-घर जाकर कैंपेनिंग की, उस वक्त कोई ऐसा नहीं करता था। मेरा मानना है कि आप जो हैं वो देश ने बनाया है तो आपकी भी जिम्मेदारी है, आपको किसी ना किसी तरह यह देश को वापस जरूर लौटाना चाहिए।'

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




