Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaya Bachchan revealed that she has suffered hearing loss because of listening to all the screaming in the Parliament
जया बच्चन बोलीं- राज्यसभा में इतना चीखते चिल्लाते हैं कि अब मुझे सुनने में दिक्कत होने लगी है

जया बच्चन बोलीं- राज्यसभा में इतना चीखते चिल्लाते हैं कि अब मुझे सुनने में दिक्कत होने लगी है

संक्षेप:

जया बच्चन ने इंटरव्यू दिया और हर चीज पर बात की। उन्होंने पपराजी कल्चर पर सवाल उठाए, एक्टिंग छोड़नी की असली वजह बताई और राज्यसभा में सांसदों के चीखने-चिल्लाने पर तंज भी कसा।

Tue, 2 Dec 2025 06:45 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने कहा कि राज्यसभा में इतना चिल्लाते हैं कि अब उन्हें सुनने में दिक्कत होने लगी है। जया बोलीं,, “मुझे सुनने में थोड़ी दिक्कत होने लगी है क्योंकि पार्लियामेंट में आपको बहुत चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। भगवान का शुक्र है, मैंने अपना दिमाग नहीं खोया है, लेकिन सुनने की शक्ति थोड़ी कम हो गई है।”

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्यों छोड़ी एक्टिंग?

मुंबई में वी द विमेन इवेंट में पत्रकार बरखा दत्त से बात करते हुए, जया ने पार्लियामेंट में होने वाली लड़ाई के अलावा ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग क्यों छोड़ दी थी। उन्होंने कहा, “जब मैं ये बात कहती हूं तो मेरी बेटी बहुत परेशान हो जाती है। लेकिन, ये सच है। मैं श्वेता के पैदा होने के बाद घर से ही मेकअप करके शूट पर जाती थी ताकि मैं उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकूं। फिर एक दिन, उसने पूछा कि मैं क्या कर रही हूं? मैंने उसे बताया कि मैं शूट के लिए मेकअप कर रही हूं। उसने कहा, ‘आप मत जाओ, पा को जाने दो’। तब मुझे समझ आया कि एक बच्चे आस-पास चाहे जितने लोग रहें उसे अपनी मां ही चाहिए होती है।”

नहीं मिल रहे थे अलग रोल

जया ने आगे कहा, “मुझे लगा कि अब पीछे हटने का समय आ गया है। मैंने फिल्मों को मना करना शुरू कर दिया। एक बात ये भी थी कि मैं खुद भी तंग आ गई थी क्योंकि मुझे एक ही तरह के रोल मिल रहे थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।