जया बच्चन को पैप्स पर आया गुस्सा, बोलीं- फोटो लो, बदतमीजी मत करो

जया बच्चन को पैप्स पर आया गुस्सा, बोलीं- फोटो लो, बदतमीजी मत करो

संक्षेप:

Jaya Bachchan Video: जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जया बच्चन पैप्स पर भड़कती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में जया बच्चन कहती हैं- फोटो लो, बदतमीजी मत करो। 

Nov 14, 2025 05:41 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर जया बच्चन ने मुंबई में बुधवार को एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट पर जया बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता भी नजर आईं। इसी इवेंट के वेन्यू से जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जया बच्चन पैप्स पर भड़कती नजर आ रही हैं। जया बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। कुछ यूजर्स जहां जया बच्चन की तरफदारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग जया बच्चन को ही गलत बता रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पैप्स पर भड़कीं जया बच्चन

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में जया बच्चन वेन्यू की तरफ जा रही होती हैं। इसी वक्त पैप्स उनकी फोटो और वीडियो के लिए आगे आते हैं। ये देखकर जया बच्चन भड़क जाती हैं। इस वायरल वीडियो में जया बच्चन येलो रंग का सूट पहने और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं।

क्या बोलीं जया बच्चन

वीडियो में देखने को मिला कि जैसे ही पैप्स जया बच्चन को आवाज लगाने लगते हैं, जया बच्चन ठहरती हैं और पैप्स को गुस्से में देखती हैं। इसके बाद जया बच्चन कहती हैं- “आप लोग फोटो लो, बदतमीजी मत करो। चुप रहो, मुंह बंद रखो, फोटो लो…खत्म। ऊपर से कमेंट्स करते रहते हो।”

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

जया बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- तुम लोग और कितनी बेइजती कराओगे इनकी फोटो के चक्कर में। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जया बच्चन ने बिल्कुल सही किया। एक यूजर ने लिखा- ईस्ट और वेस्ट जया जी इज द बेस्ट। एक ने लिखा- मुझे लगता है अब ये जानबूझकर ऐसा करती हैं। एरक ने लिखा- मैं इनका सपोर्ट करता हूं, पैप्स लाइन क्रॉस करते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।