जया बच्चन की वजह से खराब हो रहा नाती अगस्त्य नंदा का करियर? एक्ट्रेस ने कहा…
Jaya Bachchan: जया बच्चन ने इंटरव्यू दिया और पपराजी के साथ अपने रिश्ते पर फिर से बात की। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन को 15 साल के लिए मीडिया ने बैन किया था, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने बहुत बड़ा बयान दिया है। दरअसल, जया बच्चन और पपराजी की लड़ाई को देखते हुए कुछ लोगों का मानना है कि जया बच्चन की वजह से उनके पोते अगस्त्य नंदा के करियर और उनकी फिल्मों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन से साफ-साफ शब्दों में ये सवाल पूछा गया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
जया बच्चन का जवाब
जया बच्चन ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘इस धरती पर ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो मेरे पोते की किस्मत बदल सकती है। अगर अगस्त्य की किस्मत में स्टार बनना लिखा है तो वो हर हाल में स्टार बनेगा। उसे कोई नहीं रोक सकता।’
जया ने दिया अमिताभ बच्चन का उदाहरण
जया बच्चन ने अपने पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा, ‘जब अमिज जी अपने करियर के वीक पर थे तब लगभग 15 साल के लिए उनपर मीडिया ने बैन लगा दिया था। क्या उस बैन की वजह से उनके करियर पर कोई असर पड़ा? नहीं।’
अगस्त्य और पैप्स
जया बच्चन ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि उनकी और पपराजी की लड़ाई का उनके पोते अगस्त्य से कोई लेना-देना नहीं है। वह बोलीं, ‘मीडिया के साथ अगस्त्य का अपना रिश्ता होगा। इसका मुझसे कोई संबंध नहीं है।’
जया ने की थी अगस्त्य की तारीफ
इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए जया ने अगस्त्य के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘अच्छी बात ये है कि अगस्त्य बहुत जल्दी सीखता है। उसके माता-पिता में से कोई भी एक्टिंग लाइन में नहीं है इसलिए वह गाइडेंस के लिए अपने नाना, नानी और मामा के पास आता है। आप मुझे जानते ही हैं, मैं किसी की भी तारीफ नहीं करता, खासकर अपने बच्चों या पोते-पोतियों की। लेकिन अगस्त्य खास है। वह बच्चा अपना रास्ता खुद बनाएगा। बिल्कुल मेरी तरह। मेरी तरह, वह भी भीड़ में नहीं चलेगा।’
अगस्त्य की फिल्में
अमिताभ और जया की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा ने अब तक दो फिल्में की हैं। उन्होंने 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था और फिर श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' (2026) में नजर आए।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


