Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaya Bachchan Did Not Cry When Amitabh Bachchan Was In The Hospital After Coolie Accident Recalls Abhishek
अमिताभ बच्चन जब अस्पताल में थे भर्ती, नहीं रोई थीं जया; अभिषेक बोले- नहीं पता था कि...

अमिताभ बच्चन जब अस्पताल में थे भर्ती, नहीं रोई थीं जया; अभिषेक बोले- नहीं पता था कि...

संक्षेप:

अमिताभ बच्चन का जब कुली शूट के दौरान एक्सीडेंट हुआ था तब बच्चन परिवार को काफी मुश्किल समय देखने को पड़ा था। हालांकि अभिषेक ने बताया कि कैसे ऐसे में जया टफ थीं। 

Dec 11, 2025 10:10 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कुली के एक्सीडेंट के दौरान एक हादसा हो गया था जिससे ना सिर्फ परिवार वाले बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी हैरान हो गए थे। अब अभिषेक ने बताया कि कैसे उस ट्रॉमैटिक फेज के दौरान पूरा परिवार कैसे डील कर रहा था। अभिषेक ने बताया कि कैसे उन्हें वो रात याद है। वह होटल में अपनी बहन के साथ थे और पिता के शूट से वापस आने का इंतजार कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिषेक का एक्सपीरियंस

पीपिंग मून से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'उस रात जब वह वापस आए, उनके साथ कई लोग थे जो उन्हें चलने में मदद कर रहे थे। मैं उन्हें गले लगाना चाहता था, लेकिन उन्होंने मुझे दूर कर दिया। मुझे नहीं पता था कि उन्हें चोट लगी है और मैं उनसे पूरी रात गुस्सा था।'

उन्होंने आगे कहा, ‘जब भी हम अस्पताल जाते थे पिता से मिलने, मां और मैं गेम खेलते थे। मुझे नहीं पता था कि पापा कितने सीरियस हैं। अगर आप अस्पताल जाते रहते तो आपको लगता कि कुछ गलत है। हम तो मास्क को लेकर एक्साइटेड थे और डॉक्टर्स के साथ खेलने के लिए। उनके ड्रिप्स लगे थे और वह बोलते कि ये पतंग हैं।’

जया बच्चन ने कैसे सब संभाला

अपनी मां जया बच्चन को लेकर अभिषेक ने बताया कि कैसे उनकी मां ऐसे समय में सबका सहारा बनीं। उन्होंने कहा, सारा क्रेडिट मेरी मां को दिया जाता है। मैंने उन्हें ना रोते हुए देखा और ना बुरे मूड में देखा। उन्हें चीजों को नॉर्मल रखने की पूरी कोशिश की। उन्होंने बिल्कुल भी इसे हमारे लिए ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस नहीं फील होने दिया। मैं सिर्फ सोच सकता हूं कि उनपर क्या बीत रही होगी उस वक्त। ऐसी सिचुएशन में परिवार को साथ रखना बहुत मुश्किल है। उस वक्त उनकी उम्र 30 के मिड में होगी और 2 बच्चे भी थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।