Jaya Bachchan Films: ये हैं जया बच्चन की 10 सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्में, 7 से कम नहीं एक भी मूवी का IMDb स्कोर
Jaya Bachchan Highest Rating Films: जया बच्चन आज 9 अप्रैल को जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी सबसे ज्यादा रेटिंग वाली 10 फिल्मों के नाम बता रहे हैं।

बॉलीवुड में सफल करियर वाली हिरोइनों की बात जब होती है तब जया बच्चन का नाम जरूर लिया जाता है। जया बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में बंगाली फिल्म महानगर से की थी। फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 1971 में जया बच्चन ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम गुड्डी था। आज यानी 9 अप्रैल को उनके बर्थ डे के मौके पर हम आपको जया बच्चन की 10 सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों के नाम बता रहे हैं। साथ ही, हम आपको बता रहे हैं कि ये फिल्में आप कहां देख सकते हैं।
कोशिश: इस लिस्ट में सबसे पहले साल 1972 में आई फिल्म कोशिश का नाम है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। इस फिल्म में जया बच्चन के साथ संजीव कुमार नजर आए थे। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म को गुलजार ने डायरेक्ट किया था।
चुपके चुपके: लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिल्म चुपके-चुपके है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अभी किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है।
शोले: लिस्ट में तीसरे नंबर पर जया बच्चन की फिल्म शोले है। फिल्म में जया बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी नजर आई थीं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। फिल्म को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
बावर्ची: लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म बावर्ची है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म में जया बच्चन के साथ राजेश खन्ना नजर आए थे।
कल हो ना हो: लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कल हो ना हो का नाम है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
अभिमान: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म अभिमान है। फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
कभी खुशी कभी गम: लिस्ट में 7वें नंबर पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन की फिल्म कभी खुशी कभी गम है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
मिली: लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म मिली है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में जया बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे।
हज़ार चौरासी की मां: लिस्ट में 9वें नंबर पर 1998 में आई फिल्म हज़ार चौरासी की मां है। फिल्म को गोविंद निहलानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर सर्च करके देख सकते हैं।
गुड्डी: लिस्ट में 10वें नंबर पर जया बच्चन की पहली फिल्म गुड्डी है। फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


