
जावेद जाफरी के बेटे, अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ में आएंगे नजर, कर चुके हैं 4 फिल्में
आइए आज आपको जावेद जाफरी के बेटे से मिलवाते हैं। वह इंडस्ट्री में बहुत समय से हैं और चार फिल्में भी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें फेम अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की वजह से मिल रहा है।
टीवी शो ‘ताकेशी कैस्टल’ की कमेंट्री करने वाले इंडियन एक्टर जावेद जाफरी याद हैं? उनका बेटा अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आने वाला है। उनके बेटे का नाम मीजान जाफरी है और इस फिल्म में उन्हें काफी बड़ा रोल मिला है। आइए आपको मीजान के बारे में और बातें बताते हैं।

कौन हैं मीजान जाफरी?
मीजान जाफरी का जन्म 9 मार्च 1995 को हुआ था। वे दिग्गज कॉमेडियन जावेद जाफरी के बेटे और हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन जगदीप के पोते हैं। मीजान ने अमेरिका के फ्रैंकलिन एंड मार्शल कॉलेज से बिजनेस पढ़ाई की और फिर न्यूयॉर्क स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म डायरेक्शन और एडिटिंग में ट्रेनिंग ली। लेकिन कैमरे के पीछे रहने से ज्यादा उन्हें कैमरे के सामने रहना पसंद है।
संजय लीला भंसली के साथ शुरुआत
मीजान ने संजय लीला भंसली की फिल्म से इंडिस्ट्री में कदम रखा था। वे ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे थे। ‘पद्मावत’ में तो उन्होंने रणवीर सिंह के बॉडी डबल के रूप में भी काम किया था।
‘माला’ से किया डेब्यू
फिर साल 2019 में मीजान ने संजय लीला भंसली की प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘माला’ से डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन मीजान की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई। उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘हंगामा 2’ (2021), 'यारियां 2' (2023) और ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ (2024) में भी काम किया, लेकिन उन्हें फेम नहीं मिला।
अब अजय देवगन के साथ एक्शन
वहीं अब मीजान ‘दे दे प्यार दे 2’ में यंग लवर के रोल में नजर आने वाले हैं। वे अजय देवगन से रकुल प्रीत सिंह को चुराने की कोशिश करेंगे। इस फिल्म में अजय, रकुल और मीजान के अलावा आर माधवन, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




