मैं जावेद अख्तर हूं… रजाक खान को होटल में देख हैरान थे गीतकार जावेद अख्तर, वेटर से भिजवाई पर्ची
गोविंदा के साथ नजर आने वाले टक्कर पहलवान को पहली बार ऐसे मिली थी फिल्म। चेहरे को देखने के बाद जावेद अख्तर में कही थी ये बात। फिल्मों में क्राउड का काम करते थे रजाक खान। 65 साल की उम्र छोड़ी दुनिया।

हिंदी फिल्मों ने आपने एक्टर रजाक खान को कई अलग किरदारों में देखा होगा। सलमान खान की फिल्म हेलो ब्रदर में रजाक खान ने निंजा चाचा का किरदार निभाया तो गोविंदा के साथ उनकी फिल्म अंखियों से गोली मारे में वो टक्कर पहलवान बने थे। उनके अलग लुक और अनोखे एक्सप्रेशन की वजह से वो एक कॉमिक कैरेक्टर बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक स्टेज पर परफॉरमेंस देने वाले आर्टिस्ट रजाक को उनकी पहली फिल्म जावेद अख्तर की वजह से मिली थी। एक अनजान शख्स को जावेद अख्तर ने फिल्म में दिला दिया था रोल।
जावेद अख्तर की होटल में हुई थी मुलाकात
रजाक खान का जन्म मुंबई में हुआ था। एक्टिंग और स्टेज में करियर बनाने के लिए 80 के दशक में वो यूनाइटेड किंडम शिफ्ट हो गए थे। इसी दौरान वो मुंबई आना-जाना भी करते। फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश थी। लेकिन उन्हें हमेशा क्राउड का ही रोल मिला। ऐसे ही एक दिन रजाक खान मुंबई के एक फाइव होटल में मौजूद थे और अपनी कॉफी पी रहे थे। उसी होटल में जावेद अख्तर डिनर करने पहुंचे थे। जावेद अख्तर ने रजाक खान को ध्यान से देखा। उनके चेहरे के आव-भाव उन्हें आम लोगों से अलग थे।
ऐसे मिली पहली फिल्म
रजाक खान को उस होटल में देखने के बाद जावेद अख्तर ने एक वेटर को बुलाया और एक पर्ची पर अपनी डिटेल लिखी। वेटर से कहा कि वो पर्ची सामने बैठे उस शख्स को दे आइए। रजाक खान के हाथ वो पर्ची लगी जिसपर लिखा था 'मैं जावेद अख्तर हूं, क्या मैं आपको ज्वाइन कर सकता हूं?’। इसके बाद उन्होंने रजाक से कहा कि आपका चेहरा खुद एक कहानी है। जावेद अख्तर ने उन्हें एक्टर सतीश कौशिक के पास भेज दिया। सतीश कौशिक उन दिनों ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ बना रहे थे। उन्होंने तुरंत रजाक खान को फिल्म में एक रोल दे दिया। इस तरफ रजाक खान को फिल्मों में काम मिलने लगा।
रजाक की डेथ
रजाक खान ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उनके कॉमिक रोल को ऑडियंस ने ज्यादा एन्जॉय किया। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। फिल्म अंखियों से गोली मारे' रजाक ने टक्कर पहलवान का किरदार निभाया था। गोविंदा की ही दूसरी फिल्म 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' में काला भाई। रजाक अब इस दुनिया में नहीं रहे। साल 2016 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। जब तक उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तब तक उनकी डेथ हो चुकी थी। उस समय उनकी उम्र 65 साल की थी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


