जावेद अख्तर नहीं चाहते थे कि आमिर खान बनाएं यह फिल्म, रिलीज हुई तो मुंह पर तमाचे जैसा पड़ा
Javed Akhtar: आमिर खान की एक ब्लॉकबस्टर हिट ऐसी भी है, जिस पर जावेद अख्तर को पूरा यकीन था कि इस फिल्म का तो पिटना तय है। जावेद अख्तर ने एढ़ी-चोटी का जोर लगा दिया था कि आमिर यह फिल्म ना बनाएं, लेकिन वो नहीं माने।

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'लगान' के बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि यह जब कागज पर रही होगी तो दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर को पसंद नहीं आई होगी। लेकिन यह सच है। दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने एक इवेंट के दौरान आमिर खान की मौजूदगी में खुद बताया था कि कैसे उन्होंने आमिर को यह फिल्म ना बनाने देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। जावेद को यकीन था कि आमिर खान ने उन सभी चीजों की एक लिस्ट बनाई है, जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर डुबो सकती हैं।
'लिस्ट बनाई है कि क्या-क्या गलत हो सकता है?'
जावेद अख्तर ने उस पुराने वक्त को याद करते हुए कहा, 'मैंने बहुत मना किया था इनको लगान बनाने को'। उन्होंने आमिर से कहा था कि फिल्म में धोती पहने गांव का हीरो, पीरियड ड्रामा और क्रिकेट जैसे एलिमेंट्स हैं, जिन्हें तब दर्शक सिनेमाघरों में देखना पसंद नहीं करते थे। जावेद साहब का मानना था कि आमिर ने स्क्रिप्ट ही उन बातों पर बेस्ड है जो फिल्म के लिए रिस्की हो सकती हैं। उन्होंने आमिर से मजाक में कहा, ‘लोग कहते हैं गांव का हीरो नहीं चलता, आपने वही रखा। लोग कहते हैं धोती पहने हीरो तो बिल्कुल नहीं चलता, आप धोती पहनकर घूम रहे हैं। क्रिकेट को लोग स्लो गेम मानते हैं, आपने उसी पर फिल्म बना डाली।’
गानों की सिचुएशन को लेकर थे कनफ्यूज
जावेद अख्तर गानों की सिचुएशन को लेकर भी काफी परेशान थे। फिल्म में गांव वालों के बारिश का इंतजार वाले गाने पर उन्होंने कहा, 'सिर्फ यही गाने हैं कि पानी बरसेगा, अरे नहीं बरसा, शायद अब बरस जाएगा। मैं कितनी बार ये लिखूंगा यार?' लेकिन आमिर खान पर इस सबका कोई असर नहीं हुआ। आमिर ने पूरे बस यही कहा, 'नहीं साहब, फिल्म बहुत अच्छी बनेगी, आप फिक्र मत कीजिए।' जावेद अख्तर ने तब मन ही मन यह तय कर लिया था कि यह फिल्म तो चलनी नहीं है, इसलिए उन्होंने तय किया कि वे बस अपना काम मेहनत से करेंगे और बाकी किस्मत पर छोड़ देंगे।
फर्स्ट कट देखा और दंग रह गए जावेद साहब
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जब आमिर खान ने जावेद अख्तर को फिल्म का फर्स्ट कट दिखाया, तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। जावेद साहब ने माना कि वह फिल्म उनकी सोच पर एक तमाचे की तरह थी क्योंकि फिल्म बेमिसाल थी। जावेद अख्तर जिस फिल्म को फ्लॉप मान रहे थे, उसने न केवल भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, बल्कि ऑस्कर की दहलीज तक पहुंचकर पूरी दुनिया को हिला दिया। आज 'लगान' को भारत की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


