Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडjaved Akhtar criticizes biar cm nitish kumar over hijab incident says kya hindu mahila ka ghoonghat kheenchate
नीतीश कुमार पर फिर भड़के जावेद अख्तर, बोले- क्या हिंदू महिलाओं का घूंघट…

नीतीश कुमार पर फिर भड़के जावेद अख्तर, बोले- क्या हिंदू महिलाओं का घूंघट…

संक्षेप:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की हिजाब खींचने वाली हरकत पर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने एक बार फिर से गुस्सा निकाला है। जावेद का कहना है कि वह नास्तिक हैं तो क्या लोगों को मंदिर, मस्जिद और चर्च से बाहर खींचने लगेंगे?

Dec 23, 2025 03:02 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जावेद अख्तर ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हिजाब खींचने वाली हरकत पर गुस्सा निकाला है। जावेद का कहना है कि किसी के साथ कोई जबरदस्ती कैसे कर सकता है। उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल किया कि क्या किसी हिंदू महिला का घूंघट वह खींच सकते थे। महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उनके पुरुष और पावर में होने के घमंड को दिखाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले जावेद अख्तर

जावेद बोले इंडिया टुडे से बात कर रहे थे। हिजाब वाली घटना पर बोले, 'शायद मैं एक नास्तिक हूं, मैं धर्म में यकीन नहीं करता। इसका मतलब ये है कि मैं मंदिर, मस्जिद और चर्च में जाकर लोगों को खींचूं? क्या मुझे ऐसा करना चाहिए? या किसी और को ऐसा करना चाहिए? आप विरोध कर सकते हैं, अपने तर्क दे सकते हैं और अपनी बात समझाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं ताकि लोग आपके नजरिए को समझें लेकिन आप जबरदस्ती नहीं कर सकते। खासकर एक महिला के साथ, चाहे वह मुस्लिम महिला हो या कोई भी महिला हो, आप ऐसा व्यवहार कतई नहीं कर सकते।

क्या हिंदू महिला का घूंघट खींचते?

जावेद का मानना है कि नीतीश कुमार का यह एक्शन उनके पुरुषवादी, कट्टर और पावर में होने के दंभ को दर्शाता है। जावेद ने सवाल किया कि भारत के कई क्षेत्रों में हिंदू महिलाएं घूंघट पहनती हैं, क्या नीतीश उनका घूंघट खींचेंगे? वह बोले, आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? कोई ऐसा कैसे कर सकता है?

जावेद ने किया था ट्वीट

हिजाब खींचने की घटना के बाद जावेद अख्तर ने ट्वीट भी किया था। उनका ट्वीट था, 'जो भी मुझे थोड़ा बहुत भी जानता है, उसे पता है कि मैं पर्दा प्रथा के कितना खिलाफ हूं लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैं किसी भी तरह से मिस्टर नीतीश कुमार की मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ की गई हरकत की स्वीकार कर लूंगा। श्री नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

क्या थी घटना

नीतीश कुमार ने आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देते समय एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींच दिया था। इस इवेंट में 1000 डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा रहे थे। नीतीश की इस हरकत की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में पिछले पांच वर्षों से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम लीड कर रही हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। फिल्म, ओटीटी, टीवी, फूड और फैशन विषयों पर उनकी गहरी पकड़ के साथ ही उन्होंने कई नामी सेलिब्रिटीज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं। बी.एससी (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट काजल का साइंस बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस और प्रिवेंटिव केयर जैसे गंभीर विषयों पर 'रिसर्च-ड्रिवेन' और 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड के साथ-साथ मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जहां वह जटिल मेडिकल रिसर्च और डॉक्टरों के इनपुट को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।