Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaved Akhtar Called Dhurandhar Director Aditya Dhar to Congratulate and Praise
जावेद अख्तर ने धुरंधर देखकर क्यों किया आदित्य धर को कॉल, पहले ढूंढकर निकाला फोन नंबर और फिर...

जावेद अख्तर ने धुरंधर देखकर क्यों किया आदित्य धर को कॉल, पहले ढूंढकर निकाला फोन नंबर और फिर...

संक्षेप:

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने बताया कि फिल्म धुरंधर देखने के बाद उन्होंने आदित्य धर का नंबर ढूंढकर निकाला और फिर उन्हें कॉल किया। जानिए जावेद अख्तर ने उन्हें कॉल करके क्या बातचीत की।

Jan 20, 2026 10:29 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बावजूद अभी तक सिनेमाघरों में डटी हुई है। मशहूर स्क्रिप्ट और लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर ने फाइनली यह फिल्म देखी है और इसे देखने के बाद उन्होंने 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर को कॉल किया। लेकिन सवाल यह है कि उन्होंने आदित्य धर को फिल्म की तारीफ करने के लिए किया, फिल्म की बुराई करने के लिए किया, या फिर फिल्म के बारे में कोई ऐसा फीडबैक देने के लिए जिसे सुधारा जा सकता था?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म देखकर किया डायरेक्टर को कॉल

धुरंधर देखने के बाद जावेद अख्तर इस फिल्म से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने खुद डायरेक्टर आदित्य धर का नंबर खोजकर निकाला और उन्हें इसके बारे में पॉजिटिव फीडबैक देने के लिए कॉल किया। अख्तर ने इसे एक बेहतरीन और बहुत ही शानदार तरीके से बनाई गई फिल्म बताया। जूम को दिए एक इंटरव्यू में धुरंधर की तारीफ करते हुए जावेद अख्तर कहा, “मैंने धुरंधर देखी, यह एक शानदार फिल्म है, बहुत अच्छे से बनी है। मैंने डायरेक्टर का नंबर ढूंढा और उन्हें फोन करके यह फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। यह एक अच्छी फिल्म है, बहुत ही बढ़िया तरीके से बनी है।”

ये भी पढ़ें:जावेद अख्तर ने रिजेक्ट की बॉर्डर-2, बोले- नए गाने बनाओ या फिर मान लो कि…
ये भी पढ़ें:मैडम के जूते… जावेद अख्तर ने बताया पहले सेट पर कैसे होता था बर्ताव

जावेद अख्तर ने क्यों किया लिखने से मना

जावेद अख्तर फिल्म बॉर्डर-2 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वॉर मूवी के बारे में जावेद अख्तर ने इंडिया टुडे को बताया था कि उनसे विनती की गई थी कि वो 'घर कब आओगे' और 'जाते हुए लम्हों', गानों के लिरिक्स लिखने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने इन गानों के लिरिक्स लिखने से इनकार कर दिया था। जावेद अख्तर ने कहा, "उन्होंने मुझसे फिल्म के लिए लिखने को कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मुझे सच में लगता है कि यह एक तरह की बौद्धिक और क्रएटिव दिवालियापन है। आपके पास एक पुराना गाना है जो अच्छा चला था।"

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।