मैं भगवान की शरण में चला गया हूं...,टोपी पहने अपना AI वीडियो देख भड़के जावेद अख्तर, कोर्ट में घसीटने की दी चेतावनी
जावेद अपने एक वीडियो को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। लेकिन जावेद अपने ही वीडियो को देखकर भड़क गए हैं। जावेद का ये वीडियो रियल नहीं बल्कि उनका डीपफेक वीडियो है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब जावेद ने एक पोस्ट शेयर कर इस पर लीगल एक्शन लेने की चेतावनी तक डे डाली है।

बॉलीवुड के जाने माने राइटर जावेद अख्तर हमेशा ही अपने बयानों के चलते सुर्खियां में बने रहते हैं। कई बार जावेद को उनके इसी बयानों के चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में अब जावेद अपने एक वीडियो को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। लेकिन जावेद अपने ही वीडियो को देखकर भड़क गए हैं। जावेद का ये वीडियो रियल नहीं बल्कि उनका डीपफेक वीडियो है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब जावेद ने एक पोस्ट शेयर कर इस पर लीगल एक्शन लेने की चेतावनी तक डे डाली है। आइए जानते हैं क्या लिखा पोस्ट में...
मैं भगवान की शरण में चला गया हूं...
दरअसल, जावेद अख्तर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कथित वीडियो पर सफाई दी। जावेद ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक फेक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें मेरी नकली कंप्यूटर से बनाई गई तस्वीर है, जिसमें मेरे सिर पर टोपी है और दावा किया जा रहा है कि आखिरकार मैं भगवान की शरण में चला गया हूं। यह बकवास है।'
कोर्ट में घसीटूंगा...
जावेद ने आगे लिखा, 'मैं इस मामले की साइबर पुलिस में रिपोर्ट करने पर गंभीरता से सोच कर रहा हूं और आखिरकार इस फेक न्यूज के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इसे फॉरवर्ड करने वाले कुछ लोगों को मेरी इज्जत और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट में घसीटूंगा।' जावेद का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।
इन स्टार्स का AI वीडियो भी हुआ वायरल
बता दें कि जावेद अख्तर से पहले कंगना रनौत का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा, काजोल, जाह्नवी कपूर, रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स के डीपफेक वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियोज और तस्वीरों को देखकर स्टार्स काफी भड़के थे। हालांकि, कई स्टार्स ने इस पर एक्शन भी लिया।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



