अभिवादन को झुकीं तो भीड़ ने दिखाया असली रंग, 'धुरंधर' फेम सिंगर को खींचा, गलत ढंग से छुआ
Jasmine Sandlas Video Viral: देहरादून में कॉन्सर्ट के दौरान धुरंधर फेम सिंगर के साथ हुई घटिया हरकत। अभिवादन को आगे बढ़ीं तो भीड़ ने खींचा, गलत ढंग से छुआ।

फिल्म 'धुरंधर' का 'शरारत' सॉन्ग गाने वाली सिंगर जैस्मिन सैंडलस देहरादून में आयोजित एक इवेंट में परफॉर्म करने के दौरान भीड़ की बेहूदा हरकतों का शिकार हो गईं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग ऑडियंस के इस तरह पेश आने की निंदा कर रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक यूजर ने इस कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- धुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस को भीड़ ने घेर लिया और अनुचित ढंग से छुआ। वह देहरादून में परफॉर्म कर रही थीं। उनके गाना खत्म करने के बाद भीड़ की सबसे आगे वाली कतार ने चीयर किया, उनकी तरफ गुलाब बढ़ाए, हाथ मिलाने की तरफ उनकी ओर बढ़ाने लगे।
...और फिर भीड़ ने दिखा दिए असली रंग
यूजर ने लिखा, "वह (सिंगर) जैसे ही उनकी ओर बढ़ीं और थोड़ा झुकीं ताकि फैंस का प्यार और उनके द्वारा ऑफर किए गए गुलाब ले सकें, कुछ लोगों ने अपने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और उन्हें गलत ढंग से छुआ। हमें दूसरों की इज्जत करनी चाहिए और ठीक से पेश आना चाहिए। भगवान जाने कब भीड़ यह समझेगी।" वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डीप नेक पहनीं जैस्मिन को लोग गलत ढंग से छू रहे हैं और उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। सिंगर किसी तरह इस सिचुएशन से निकलीं।
कमेंट सेक्शन में लोगों ने निकाला गुस्सा
सिंगर को वीडियो में फैंस के फूल और तोहफे लेने के बाद लोगों से पीछे हटने के लिए कहते देखा जा सकता है। उनकी टीम भी उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करती नजर आ रही है। 'तरस नहीं आया तुझको', 'इल्लीगल वेपन्स 2.0', 'इश्क दा सुट्टा' और धुरंधर का टाइटल ट्रैक गा चुकीं जैस्मिन के इस वीडियो पर लोगों ने गुस्सा निकाला है। एक यूजर ने लिखा- अगर कोई सिंगर आपका मनोरंजन करने आती है, तो आपको उसे छूने का अधिकार किसने दिया? वहीं दूसरे ने लिखा भारतीय ऑडियंस अपनी औकात दिखा ही देती है। इन्हीं वजहों से सभी बदनाम होते हैं। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। मालूम हो कि 'धुरंधर', और 'धुरंधर-2' से जैस्मिन के गाने चार्टबस्टर हिट रहे हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


