धुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कॉन्सर्ट के बीच ऐसा क्या किया जो ट्रोल कर रहे हैं लोग? देखें वीडियो
जैस्मिन सैंडलस इस वक्त काफी डिमांड में हैं। धुरंधर में उनके गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट में काफी भीड़ जुटती है लेकिन इस बीच एक शो के वायरल वीडियो पर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

धुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस के एक रीसेंट वीडियो पर ट्रोलिंग हो रही है। मामला रीसेंट कॉन्सर्ट का है। इसमें जैस्मिन ने परफॉर्मेंस के बीच में खुद पर पानी डाला। वहीं जैस्मिन ने माइक हटा लिया फिर भी उनका गाना बजता रहा। इस पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि वह लाइव कॉन्सर्ट में लिप सिंक करके लोगों को धोखा दे रही थीं। जैस्मिन पर कुछ लोग घटिया कमेंट कर रहे हैं वहीं कॉन्सर्ट में मौजूद लोग उनके सपोर्ट में लिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने शो एंजॉय किया।
वायरल वीडियो में क्या है?
जैस्मिन सैंडलस का शो 19 अप्रैल को अहमदाबाद में था। यहां वह धुरंधर 2 के अपने चार्टबस्टर गाने 'शरारत' पर परफॉर्मेंस दे रही थीं। कॉन्सर्ट के बीच में जैस्मिन अपने ऊपर पानी डाल लेती हैं। इसके बाद वह अपने बाल झटकती हैं। जैस्मिन अपने मुंह के सामने से माइक हटाती हैं तो भी गाना बजता रहता है। उनके इस वीडियो पर कुछ लोग ट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं लाइव देख चुके कई लोगों ने जैस्मिन की तारीफ की है।
लोगों ने किए घटिया कमेंट्स
एक ने लिखा है, 'ये क्या था दीदी।' एक कमेंट है, 'लाइव कॉन्सर्ट में भी लाइव नहीं गाते ये लोग।' एक कमेंट है, 'क्या जरूरत थी इसकी।' एक ने लिखा है, लिप सिंक क्यों किया? एक और ने कमेंट किया है, शरारत कर रही है। एक ने लिखा है, पानी थोड़ा कम है एक बाल्टी भरकर डाल लो। जैस्मिन के सपोर्ट में एक कमेंट है, शो बहुत बढ़िया था। थैंक यू जैस्मिन इस तरह का शो करने के लिए। एक ने लिखा है, जाकर रणवीर का पॉडकास्ट सुनो वो खुद बोली है कि मैं बहुत मानती हूं भगवान को लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं बोल नहीं हूं, मैं इवेंट में अलग ही बंदी होती हूं। जैस्मिन कॉन्सर्ट के दौरान काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा-चोली पहना था। जैस्मिन ने शरारत का हुक स्टेप भी परफॉर्म किया।
कौन हैं जैस्मिन सैंडलस
जैस्मिन जानी-मानी इंडियन-अमेरिकन सिंगर हैं। वह गाने भी लिखती हैं। जैस्मिन ने धुरंधर 1 और धुरंधर 2 के गाने गाए हैं। इससे पहले भी वह बॉलीवुड के कई हिट गाने गा चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म किक, मैंनूं यार ना मिले ते मर जावां जैस्मिन की आवाज में है। यह उनका बी-टाउन में डेब्यू गाना था। इसके बाद स्ट्रीट डांसर 3डी में उन्होंने इल्लीगल वेपन और तरस नहीं आया तुझको जैसे गाने गाए हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


