'कोई कैमरा डालकर एक एरिया पर...', बॉडी पार्ट्स पर जूम करने को लेकर जाह्नवी ने जताई नाराजगी, बोलीं पैप्स से की है बात

Apr 05, 2026 08:59 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

जाह्नवी कपूर ने पैप्स के काम करने के तरीकों को नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पैप्स को बुलाकर उनसे बात की है कि जिस तरह से वो बॉडी पार्ट्स पर जूम करके वीडियो बनाते हैं, वो गलत है। उन्होंने कहा कि ये मर्यादा का उल्लंघन है। 

'कोई कैमरा डालकर एक एरिया पर...', बॉडी पार्ट्स पर जूम करने को लेकर जाह्नवी ने जताई नाराजगी, बोलीं पैप्स से की है बात

बॉलीवुड की कई हिरोइनें पैप्स के काम करने के तरीके पर सवाल उठा चुके हैं। जिस तरह से पैप्स सिलेब्स के बॉडी पार्ट्स पर जूम करके वीडियो बनाते हैं उसपर बहुत से लोगों ने नारजगी जताई है। अब जाह्नवी कपूर ने भी पैप्स के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पैप्स को बुलाकर समझाया है कि जिस तरह से वो बॉडी पार्ट्स पर जूम करते हैं वो न केवल सिलेब्स के लिए गलत है, बल्कि उनके खुद के लिए भी बहुत बुरा है। जाह्नवी ने कहा कि हम नहीं पता होता है कि कोई एक कैमरा डालकर एक एरिया पर जूम करेगा।

जाह्नवी कपूर ने पैप्स से अलग से की बात

राज शमानी से खास बातचीत में जाह्नवी कपूर ने कहा, “कुछ दिन पहले मैंने पैपराजी से बात की है। मैं उनसे अलग से मिली और मैंने उनसे इस बारे में बात की कि कैसे वो कभी-कभी महिलाओं को फोटोग्राफ करते हैं। और मैंने कहा- ये हमारे लिए तो बुरा है ही। हमें अच्छा नहीं लगता है। यह दखलंदाजी है और हमें लगता है कि यह सहमति से नहीं है। भले ही हम सज-धज कर और एक खास तरीके से बाहर गए हों। हम यह उम्मीद नहीं कर रहे हैं कि कोई कैमरा डालकर किसी एक हिस्से पर जूम करेगा। लेकिन हमसे ज्यादा, ये आप लोगों को बुरा दिखाता है, कि आप सब एक महिला के शरीर को उसकी इच्छा के विरुद्ध वस्तु की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आप खुद का सम्मान कैसे कर पाते हैं? पैसों, व्यूज के लिए आप बॉडी पार्ट पर जूम कर रहे हैं? और वो काफी जागरुक लग रहे थे।”

जाह्नवी ने गाने का दिया उदाहरण

जाह्नवी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हर स्टेद पर ये जरूरी होता है कि आर खुद से पूछें कि मैंने किस बात के लिए सहमति दी? उदाहरण के तौर पर, मैंने एक गाना किया भीगी साड़ी, जहां मैं गीली साड़ी पहने हुए हूं और मैं उसमें काफी सेक्सुअली डांस कर रही हूं। उसके गाने का मकसद – मैं यह नहीं कहूंगी कि उत्तेजित करना था, लेकिन वह एक सेनसुअल गाना था।”

अपनी बात को और साफ करते हुए जाह्नवी ने कहा लेकिन ये किसी को उनकी परमीशन के बिना सेक्सुअलाइज करने से बिल्कुल अलग है। मैं हर फॉर्म में इससे ओके नहीं हूं, और उससे मुझे फर्क पड़ता है।

पैप्स के काम पर क्या बोलीं जाह्नवी कपूर?

जाह्नवी ने कहा कि उनके पास पूरी स्वतंत्रता है कि जब वो बाहर जा रही हैं तो वो जो चाहें पहन सकती हैं, लेकिन पैप्स कुछ एंगल और तरीकों से, मेरी बिना परमीशन के, तस्वीरें क्लिक करते हैं और उन्हें सर्कुलेट करते हैं। वो कुछ म्यूजिक लगा देते हैं, स्लो-मो बना देते हैं और जूम करते हैं। ये मेरी परमीशन के बिना हो रहा है। अगर मूवी सेट पर भी कोई डीओपी किसी ऐसी जगह पर कैमरा रखता है, जहां मुझे ठीक नहीं लग रहा है। तो बिना अनप्रोफेशनल लगे मुझे ये कहना आना चाहिए कि ये नहीं चलेगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।