जाह्नवी कपूर ने माना, राम चरण की पेड्डी में किया गया है उनके किरदार का अपमान
जाह्नवी कपूर, राम चरण की फिल्म पेड्डी में नजर आई हैं। यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इसमें जाह्नवी के किरदार को लेकर चर्चा हो रही है।

राम चरण, जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी गुरुवार को रिलीज हुई है। इससे पहले फिल्म का प्रीमियर रखा गया था और जबसे प्रीमियर हुआ है तबसे जाह्नवी के किरदार को लेकर काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाह्नवी फिल्म में अच्चियम्मा का किरदार निभा रही हैं और उन्हें कई सीन में ऑब्जेक्टिफाई किया है और कुछ सीन में तो उन्हें राम चरण का किरदार मारता भी है। अब इस पर जाह्नवी का रिएक्शन आया है।
क्या लिखा है वायरल पोस्ट में
दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज पर पेड्डी को लेकर पोस्ट किया है और लिखा है कि पेड्डी जो इतनी महंगी फिल्म है उसमें लीडिंग महिला की काफी डिसरिस्पेक्ट की गई है। इस पोस्ट पर लोगों के खूब कमेंट्स आए हैं। इसमें इस बात की भी आलोचना की गई है कि राम को एक सामाजिक-राजनीतिक अभियान का मौका मिलता है जबकि जाह्नवी को पेट के ऊपरी हिस्से का क्लोज-अप शॉट मिलता है।
जाह्नवी के किरदार को दिखाया गया गलत
इसमें इस बात की भी आलोचना की गई है कि राम को एक सामाजिक-राजनीतिक अभियान का मौका मिलता है जबकि जाह्नवी को पेट के ऊपरी हिस्से का क्लोज-अप शॉट मिलता है। इस पोस्ट में 350 करोड़ रुपये की इस फिल्म की आलोचना की गई है कि इसमें ह्यूमन आइडेन्टिटि को गलत तरीके से दिखाया गया है। अचियम्मा को वही ह्यूमैनिटी यानी मानवीयता नहीं दी गई है। इसमें यह भी आलोचना की गई है कि राम को एक सामाजिक-राजनीतिक अभियान में शामिल किया गया है, जबकि जाह्नवी को सिर्फ पेट के ऊपरी हिस्से का क्लोज-अप शॉट दिया गया है।
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘एक एक्ट्रेस पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन जो असली टाइमलाइन है वो अलग स्टोरी बताती है। रिपोर्ट दिखाती है कि जाह्नवी कपूर ने इस पर सवाल भी खड़ा किया था पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान। उन्होंने एक प्रोफेशनल लाइन बनाई थी, लेकिन फाइनल एडिट को फुटेज से दूर रखा गया। यह वैसा केस नहीं कि एक एक्ट्रेस अपने लिए स्टैंड लेने में सफल नहीं हुई। यहां डायरेक्टर है जिसने बाउंड्री को इग्नोर किया क्योंकि एक्ट्रेस का कॉन्सेन्ट उनके लिए मैटर कम था बॉक्स ऑफिस नंबर्स से।’
जाह्नवी ने लाइक किया पोस्ट
जाह्नवी ने इस पोस्ट पर कमेंट तो नहीं किया, लेकिन कई ने नोटिस किया कि उन्होंने पोस्ट को लाइक किया है। एक ने कमेंट किया कि जाह्नवी ने इसे लाइक किया है।
पेड्डी फिल्म के बारे में बता दें कि इसे बुच्ची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येन्दु शर्मा भी थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


