विजय की 'जन नायगन' भगवंत केसरी का है रीमेक? जान लें वायरल दावे का सच
तमिल सुपरस्टार विजय की आनेवाली फिल्म जन नायगन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। विजय इस फिल्म में दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं, बॉबी देओल भी एक दमदार अंदाज में नजर आनेवाले हैं। आइए जानते हैं कब रिलीज हो रही है KVN प्रोडक्शंस में बनी फिल्म जन नायगन।

तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म जन नायगन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। विजय के फैंस को उनकी फिल्म का ये ट्रेलर काफी पसंद आया है। ये फिल्म विजय और उनके फैंस दोनों के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि जन नायगन विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है। फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ऐसी चर्चा है कि फिल्म नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक है?
फैंस को लग रहा है रीमेक है विजय की फिल्म?
ट्रेलर देखकर फैंस को जन नायगन और भगवंत केसरी की कहानी के कुछ प्लॉट्स सेम लगे। इसी वजह से फैंस को लग रहा है कि विजय की आखिरी फिल्म एक रीमेक है। हालांकि, जन नायगन के डायरेक्टर एच. विनोथ ने इस दावे को खारिज किया है।
क्या विजय की जन नायगन है रीमेक?
एच. विनोथ ने डेक्कन क्रॉनिकल से खास बातचीत में बताया है कि विजय की ये फिल्म रीमेक नहीं है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि ये एक रीमेक है। मैं बिल्कुल साफ-साफ कहता हूं, ये 100 पर्सेंट थलपति (विजय) की फिल्म है। सिनेमाघरों में ये एक पूरी तरह से कमर्शियल ट्रीट है।"
बॉबी और विजय की होगी टक्कर
जन नायगन का ट्रेलर 3 जनवरी को रिलीज हुआ था। ट्रेलर में विजय एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आते हैं। उनकी बेटी के साथ कुछ गलत होता है। वो अपनी बेटी को इससे निकालते हैं। बॉबी देओल ट्रेलर में दमदार विलेन बने हैं। वो विजय के जीवन में मुश्किलें खड़े करते हैं। बॉबी देओल एक ऐसे विलेन हैं जो देश को नुकसान पहुंचाते हैं और विजय उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में बॉबी देओल विजय से टक्कर लेते नजर आएंगे। फैंस को दोनों की टक्कर भी खूब पसंद आनेवाली है।
फिल्म की कास्ट
जन नायगन की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, मामिता बैजू और नैरेन जैसे कलाकार नजर आएंगे।
इन भाषाओं में होगी रिलीज?
जन नायगन एक एक्शन थ्रिलर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म होने वाली है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। हिंदी में ये फिल्म जन नेता के नाम से रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी में भी बड़े स्केल पर रिलीज करने का प्लान है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


