Jana Nayagan: मिनटों में हाउसफुल हुए शोज, 2500 में बिक रहीं टिकटें, सबसे सस्ती महज ₹54 में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jana Nayagan Movie advance bookings: थलापति विजय की फिल्म जन नायकन रिलीज के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। इस फिल्म को लेकर फैंस में गजब का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

Jana Nayagan Movie advance bookings
फिल्म जन नायकन में विजय

साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर ऑडियंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है और क्रेज ऐसा है कि टिकटों की कीमत 2500 रुपये तक जा पहुंची है। एक्टर से तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय की बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए यह पहली फिल्म होगी और बतौर अभिनेता यह उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म की कहानी और विजय की असल जिंदगी में कई चीजें मेल खाती हैं, इसलिए भी फैंस इस फिल्म को लेकर इतने उत्साहित हैं।

मिनटों में हाउसफुल हो गए थिएटर्स

सिनेमाघरों में 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'जन नायकन' के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और केरल सहित कई शहरों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जहां तमिल वर्जन की कीमत ज्यादातर जगहों पर 100 से 800 रुपये के बीच रखी गई है, वहीं बेंगलुरू इस मामले में रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। यह शहर क्योंकि फिल्ममेकर के. वेंकट का होमटाउन माना जाता है, इसलिए यहां फिल्म का एक अलग ही चार्म है। ज्यादातर थिएटर्स में कीमतें 1000 रुपये से भी ऊपर दाम पर बेची जा रही हैं।

2500 रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत

बावजूद इसके कि चेन्नई में एडवांस बुकिंग बाद में शुरू हुई थी, यहां धीरे-धीरे बुकिंग होने के चलते कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बेंगलुरु की बात करें तो सुबह 6:30 बजे वाले शो की टिकटें भी कुछ थिएटर्स में तेजी से बिक रही हैं, जबकि कुछ शोज पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके हैं। सिनेपोलिस (नेक्सस शांतिनिकेतन) में रिक्लाइनर सीटों की कीमत 2500 रुपये है, जो इस फिल्म के लिए अब तक की सबसे अधिक कीमत है। कुछ थिएटर्स में प्रीमियम शोज 800 से 1000 रुपये तक में बहुत आराम से बिक जा रहे हैं। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए आपाधापी मची हुई है।

यहां महज 54 रुपये में मिल रही टिकट

बात जब सबसे महंगी टिकटों की हो रही है तो सबसे सस्ती टिकटों का जिक्र करना भी जरूरी है। बावजूद इसके कि बेंगलुरु में मूवी का जबरदस्त क्रेज है, चेन्नई में थिएटर मालिकों में मनमाफिक दाम नहीं बढ़ाए हैं। यहां पर टिकटों की एवरेज कीमत 190 रुपये हैं और सबसे सस्ती टिकट महज 54 रुपये में मिल रही है। तमिलनाडु में क्योंकि प्रीमियर शो के दौरान एक दर्शक की मौत की घटना ने काफी निगेटिविटी फैलाई थी, लिहाजा यहां भी थिएटर मालिक ओपनिंग शोज की कीमतें बढ़ाकर रखते हैं, ताकि भीड़ कम से कम पहुंचे। चेन्नई के एक थिएटर ने बताया कि बुकिंग खुलने के बाद चंद मिनटों में 10 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।