जन नायकन को आखिरकार मिला सर्टिफिकेट, 3 घंटे से भी ज्यादा लंबी होगी विजय की आखिरी फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है। थलपति विजय की आखिरी फिल्म 3 घंटे से भी ज्यादा होगा। ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी। 

Thalapathi Vijay

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। थलपति की आखिरी फिल्म जन नायकन 24 जुलाई को रिलीज होगी। विजय की ये फिल्म रिलीज होने के लिए महीनों से संघर्ष कर रही थी। अब इस फिल्म का संघर्ष आखिरकार खत्म होता दिख रहा है।

विजय की आखिरी फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?

सीबीएफसी की आधिकारीक वेबसाइट पर सर्टिफिकेट की जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, जन नायकन को ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट का होगा। इस सर्टिफिकेट में फिल्म की प्लॉट समरी या फिल्म में लगाए गए कट्स की जानकारी नहीं दी गई है।

क्यों है ये थलपति विजय की लास्ट फिल्म?

जन नायकन थलपति विजय की आखिरी फिल्म होगी। अब वो एक राजनेता के तौर पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाएंगे। विजय ने 10 मई, 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। विजय की फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस के उत्साह की एक वजह तो ये है कि फिल्म लंबे वक्त से रिलीज होने की राह देख रही थी। दूसरी ये कि ये थलपति विजय की लास्ट फिल्म होगी।

विजय के अलावा फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू जैसे कलाकार नजर आएंगे।

जनवरी में रिलीज होनी थी थलपति विजय की फिल्म

जन नायकन पहले इस साल की शुरुआत में रिलीज होनी थी। फिल्म पहले 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की रिलीज में देरी हुई क्योंकि फिल्म को सीबीएफसी की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला था। इसके बाद 9 अप्रैल को फिल्म की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लीक होने से मेकर्स को 300 से 400 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो ने 120 करोड़ की डील से हाथ पीछे खींच लिए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन नायकन को सर्टिफिकेशन मिलने में देरी इस वजह से थी कि सीबीएफसी को फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति थी। फिल्म में मिलेट्री के चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की आशंकाओं को लेकर शिकायत मिलने के बाद सीबीएफसी ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी को भेजा। इस प्रोसेस की वजह से फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने में देरी होती रही।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।