जन नायकन का एडवांस बुकिंग में कमाल, फिर भी विजय की इन दो फिल्मों का नहीं टूटा रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jan Nayagan Box Office Report: तमिलनाडु के सीएम जन नायकन कल यानी 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कमाल कर दिया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

Jan Nayagan Advance Booking
जन नायकन एडवांस बुकिंग

थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन(Jan Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म लंबे वक्त के इंतजार के बाद रिलीज होने जा रही है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कमाल दिखाया है। फिल्म ने रात 10 बजे तक 25 करोड़ की कमाई कर ली है।

एडवांस बुकिंग में विजय की फिल्म का कमाल

sacnilk.com के मुताबिक, विजय की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रात 10 बजे तक 25.51 करोड़ (ब्लॉक सीट्स के साथ) की कमाई की है। तमिल भाषा में फिल्म ने 19.22 करोड़ की कमाई की है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 19 लाख के आसपास की कमाई की है। तेलुगु भाषा ने 32 लाख के आसपास की कमाई की है। इस तरह पूरे भारत में फिल्म ने 19.75 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स के) की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीट्स की बात करें तो इस फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की है।

एडवांस बुकिंग: वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 35 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। अगर एडवांस बुकिंग का ये हाल है तो फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 50 करोड़ के पार हो सकता है।

क्यों खास है जन नायकन?

विजय की इस फिल्म के लिए फैंस इसलिए भी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि ये तमिलनाडु के सीएम विजय की एक्टर के तौर पर आखिरी फिल्म होने वाली है। थलापति विजय की फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है। जन नायकन की रिलीज के बीच जानते हैं विजय की पिछली चार फिल्मों का एडवांस बुकिंग में कैसा था हाल।

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने एडवांस बुकिंग में 29.83 करोड़ की कमाई की थी।

लिओ: ये फिल्म 19 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हुई थी। विजय की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 46.36 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स) की कमाई की थी। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था।

वरिसु: लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म वरिसु है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 11.49 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स) की कमाई की थी।

बीस्ट: लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म बीस्ट है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया था।

विजय थलापति की फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन तब सीबीएफसी से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया था। अब आखिरकार ये फिल्म रिलीज होने जा रही है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजन नायकन का एडवांस बुकिंग में कमाल, विजय की इन दो फिल्मों का नहीं टूटा रिकॉर्ड