Jana Nayagan Day 4: 'जन नायकन' की तूफानी कमाई जारी, विजय थलापति की फिल्म ने 4 दिनों में किया इतना कलेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jana Nayagan Day 4 Box Office Collection: विजय थलापति की ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। डे4 पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Vijay Thalapathy Film Jana Nayagan Day 4 Box Office Collection
विजय थलापति की जन नायकन का डे 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स गढ़ रही है। विजय थलापति की फिल्म ने चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने हिंदी में कितनी कमाई की है।

'जन नायकन' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस

फिल्म ने पहले ही दिन 42.70 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग ली थी। हालांकि शुक्रवार को कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन शनिवार और रविवार को वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म के कलेक्शन में फिर से बड़ा उछाल आया है।

जन नायकन

'जन नायकन' का चार दिनों का डे वाइज नेट कलेक्शन

डे 1 (गुरुवार): 42.70 करोड़

डे 2 (शुक्रवार): 21.15 करोड़

डे 3 (शनिवार): 28.90 करोड़

डे 4 (रविवार): 32.00 करोड़

कितनी हुई 'जन नायकन' की कुल कमाई?

इस चार दिनों की तूफानी कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 124.75 करोड़ हो गया है, जबकि कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 145.98 करोड़ तक पहुंच गया है।

नोट: टिकट खिड़की पर टिकट बेचकर जितना पैसा इकट्ठा होता है उसे ग्रॉस कलेक्शन कहते हैं। इसमें सभी तरह के सरकारी टैक्स (जैसे GST, एंटरटेनमेंट टैक्स) शामिल होते हैं। वहीं टिकट की कुल बिक्री (ग्रॉस) में से जब सरकार का टैक्स (GST) घटा दिया जाता है, तो जो बचे हुए पैसे को नेट कलेक्शन कहते हैं।

विजय की फिल्म जन नायकन

'जन नायकन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशों में भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारत में 'जन नायकन' ने 145.98 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन किया है। वहीं चार दिनों में दुनिया भर में 217.48 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।

'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

भारत नेट कलेक्शन (4 दिनों में) - 124.75 करोड़ रुपये

भारत ग्रॉस कलेक्शन (4 दिनों में) - 145.98 करोड़ रुपये

विदेशों में किया गया कलेक्शन (4 दिनों में) - 71.50 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (4 दिनों में) - 217.48 करोड़ रुपये

जन नायकन

'जन नायकन' की हिंदी में कितनी कमाई हुई है?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने चार दिनों हिंदी में 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं तमिल में 108.25 करोड़ रुपये और तेलुगू में 6.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।

आगे की राह

वीकेंड पर 200 करोड़ से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई करके 'जन नायकन' ने ये साबित कर दिया है कि इसे दर्शकों का भारी प्यार मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मंडे टेस्ट में फिल्म पास होती है या नहीं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजन नायकन डे 4: विजय थलापति की फिल्म की तूफानी कमाई, हिंदी में किया इतना कलेक्शन