Jana Nayagan Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का तूफान, 200 करोड़ क्लब की ओर थलापति विजय की फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jana Nayagan Box Office Collection: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

Jana Nayagan Day 3 Box Office Collection
जन नायकन डे 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय थलापति की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड गढ़ रही है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट्स में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। विजय थलापति के स्टारडम के दम पर फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की है और महज 3 दिनों के भीतर 200 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।

'जन नायकन' ने भारत में कितना कलेक्शन किया है?

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग ली थी, हालांकि दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तीसरे दिन (रविवार) फिल्म ने फिर से शानदार वापसी की।

पहला दिन (डे 1): 42.70 करोड़

दूसरा दिन (डे 2): 21.15 करोड़

तीसरा दिन (डे 3): 28.50 करोड़

कुल भारतीय कलेक्शन (नेट): 92.35 करोड़

'जन नायकन' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी 'जन नायकन' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म ने तीसरे दिन 20 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया। इसके साथ ही इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों के भीतर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 171.84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं, 'जन नायकन' ने इस साल की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम भी दर्ज करा लिया है।

'जन नायकन' जल्द पार करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, वीकेंड में मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म बहुत जल्द भारत में 100 करोड़ (नेट) और वर्ल्डवाइड स्तर पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। विजय थलापति का ये बॉक्स ऑफिस मैजिक आने वाले दिनों में और कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर सकता है।

कैसी है 'जन नायकन'?

दर्शक विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को उनके करियर की सबसे कमजोर फिल्म बता रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने भी इस फिल्म को 3 स्टार्स दिए हैं। दर्शक का मानना है कि वे सिर्फ विजय थलापति की ये फिल्म देखने सिनेमाघर इसलिए जा रहे हैं क्योंकि ये उनके हीरो की आखिरी फिल्म है। वे ये भी कह रहे हैं कि विजय थलापति इससे बेहतर फेयरवेल डिजर्व करते हैं।

क्यों 'जन नायकन' विजय थलापति की आखिरी फिल्म है?

दरअसल, विजय थलापति अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया ताकि वे अपना पूरा फोकस अपने राज्य के डेवलपमेंट पर लगा सकें।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का तूफान, 200 करोड़ क्लब की ओर थलापति विजय की फिल्म