Jana Nayagan Day 1: ‘जन नायकन’ की डे 1 की कमाई, विजय थलापति की फिल्म ने ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ को दी मात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jana Nayagan Day 1 Box Office Collection: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाए हैं। हालांकि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ को पछाड़ दिया है।

जन नायकन डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जन नायकन डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय थलापति की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने देश और विदेश, दोनों जगह कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इतना ही नहीं, 'जन नायकन' ने ओपनिंग डे पर विकी कौशल की 'छावा' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को मात दे दी है।

कितनी हुई 'जन नायकन' की पहले दिन की कमाई?

'जन नायकन' के पहले दिन देशभर में कुल 13,067 शोज रखे गए थे। इन शोज के जरिए विजय थलापति की फिल्म ने डे 1 पर 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। बता दें, फिल्म गुरुवार के दिन रिलीज हुई है। यही कारण है कि विजय थलापति की फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा।

जन नायकन

Video: ‘जन नायकन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन; थिएटर्स में फैंस के निकले आंसू, लोगों ने किया डांस

'जन नायकन' ने इन फिल्मों को पछाड़ा

'जन नायकन' ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' ने पहले दिन मात्र 28.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं विकी कौशल की 'छावा' ने 33.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

'जन नायकन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। विदेश में फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का आंकड़ा छुआ। इसके साथ ही इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, विजय थलापति की आखिरी फिल्म से ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी उम्मीदें थीं। उनका मानना था कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

विजय की फिल्म जन नायकन

Jana Nayagan X Review: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ देख लोग क्या बोले? दो बार इमोशनल हुए फैंस

'जन नायकन' का रिव्यू

इस फिल्म में विजय थलापति के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को 3 स्टार्स दिए हैं। आप इसका डिटेल रिव्यू पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

क्यों हैं ये विजय थलापति की आखिरी फिल्म?

दरअसल, विजय थलापति ने राजनीति में कदम रखने से पहले एक्टिंग से संन्यास ले लिया है। ऐसे में ये उनकी आखिरी फिल्म है। अब विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं और अपना पूरा ध्यान अपने राज्य के सुधार में लगाना चाहते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘जन नायकन’ की डे 1 की कमाई, विजय थलापति की फिल्म ने ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ को दी मात