Jana Nayagan Box Office Day 8: आ गया 'जन नायकन' के पहले हफ्ते का कलेक्शन, कितना रहा विजय की आखिरी फिल्म का टोटल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'जन नायकन' में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं।

Vijay Thalapathy Film Jana Nayagan Day 8 Box Office Collection
विजय थलापति की जन नायकन का डे 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' फैंस को लंबे वक्त से इंतजार के बाद आज फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा विजय की आखिरी फिल्म है। ऐसे में फैंस इस 'जन नायकन' को लेकर एक तरफ जहां काफी एक्साइटेड हो रहे हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ काफी इमोशनल भी।'जन नायकन' को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी 'जन नायकन' शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में अब 'जन नायकन' के दूसरे गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

गुरुवार को क्या रहा 'जन नायकन'

विजय थलापति की मचअवेटेड फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ ही तूफान मचा दिया है। इसके बज देखकर लग रहा है विजय के करियर की ये आखिरी फिल्म इतिहास रचेगी। फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं। वहीं, अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने 8वें दिन 3.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'जन नायकन' का अबतक का कलेक्शन भारत में 152.72 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'जन नायकन' का कलेक्शन

डे 142.70 करोड़ रुपये
डे 221.15 करोड़ रुपये
डे 328.90 करोड़ रुपये
डे 432.00 करोड़ रुपये
डे 510.65 करोड़ रुपये
डे 68.00 करोड़ रुपये
डे 76.10 करोड़ रुपये
डे 83.22 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन152.72 करोड़ रुपये

किस भाषा में की ज्यादा कमाई

विजय की 'जन नायकन' तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक 'जन नायकन' ने हिंदी में 13.54 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 130.40 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 8.78 करोड़ रुपये कमाए।

इतनी फीस लेकर सबसे महंगे एक्टर बने विजय

Filmibeat की रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय को जन नायकन के लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच मिले हैं। अगर ये रिपोर्ट्स सच है, तो यह उन्हें इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक बना देगा। बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ के बीच पेमेंट ली ली है। पूजा हेगड़े ने 'जन नायकन' के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये वसूले हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं, और ममिता बैजू ने कथित तौर पर 60 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच घर लिया है। वहीं, ये फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआ गया 'जन नायकन' के पहले हफ्ते का कलेक्शन, कितना रहा विजय की फिल्म का टोटल