Jana Nayagan Box Office: 'जन नायकन' ने पूरे किए 15 दिन, 'स्पाइडर-मैन की आंधी के बीच कमा डाले इतने करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विजय की 'जन नायकन' को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस के भी बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार शुरुआत की।

Jana Nayagan Complete Two weeks
'जन नायकन' ने पूरे किए 15 दिन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता से नेता बने विजय की 'जन नायकन' 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई है। 'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग क्रेज देखने के मिला है। इस फिल्म में विजय ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीता। बता दें कि 'जन नायकन' को लेकर विजय के फैंस काफी इमोशनल भी हैं क्योंकि राजनीति में आने के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म है। अब बात करें कलेक्शन की तो 'जन नायकन' ने डे वन से शानदार कमाई। हालांकि, अब इसके सामने 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज हो गई है, जो इसे तगड़ी टक्कर दे रही है। इसी बीच अब 'जन नायकन' के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

'जन नायकन' ने पूरे किए 15 दिन

विजय की 'जन नायकन' को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस के भी बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार शुरुआत की। ऐसे में अब 'जन नायकन' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने 15वें दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'जन नायकन' का अबतक का कलेक्शन भारत में 185.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'जन नायकन' का कलेक्शन

वीक 1153.55 करोड़ रुपये
वीक 231.60 करोड़ रुपये
डे 142.00 करोड़ रुपये
डे 151.60 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन185.15 करोड़ रुपये

किस भाषा में की ज्यादा कमाई

विजय की 'जन नायकन' तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक 'जन नायकन' ने हिंदी में 16.16 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 159.98 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 9.01 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म की कास्ट और फीस

फिल्म 'जन नायकन' में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं। बता दें कि ये फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, विजय ने इसके लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच वसूले हैं। बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ के बीच पेमेंट ली ली है। पूजा हेगड़े ने 'जन नायकन' के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये वसूले हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'जन नायकन' ने पूरे किए 15 दिन, 'स्पाइडर-मैन की आंधी के बीच कमा डाले इतने करोड़