जन नायगन का नया पोस्टर आया सामने, इस खास चीज ने खींचा फैंस का ध्यान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जन नायगन को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर पर जिस एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो है पोस्टर पर मुख्यमंत्री डेजिगनेशन के साथ लिखा एक्टर विजय का नाम। 

Jan Nayagan

जन नायगन को आखिरकार सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है। तमिलनाडु के सीएम विजय की फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर पर जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो है पोस्टर पर मुख्यमंत्री के साथ लिखा एक्टर विजय का नाम।

एक्स पर शेयर किया गया नया पोस्टर

केवीएन प्रोडक्शन्स ने फिल्म का नया पोस्टर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया। इस पोस्टर के साथ जानकारी दी गई है कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है।

फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया गया है उसमें एक्टर विजय नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बड़ा सा ए लिखा है। फिल्म के पोस्टर पर जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो ये है कि पोस्टर पर एक्टर विजय के नाम को तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय।

पोस्टर पर किस चीज ने खींचा सबका ध्यान?

फिल्म का नया पोस्टर देख फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं इंतजार कर रहा हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जश्न की तैयारी शुरू कर लो। एक ने कहा- पहली बार पोस्टर में देखा तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय। टीम ने कमाल का काम किया है। बहुत सारे यूजर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पूछते हुए कमेंट किया।

फिल्म में सीबीएफसी ने कराए 12 बदलाव

रिपोर्ट्स के मुकाबिक, सीबीएफसी ने क्लीयरेंस देने से पहले फिल्म में 12 बदलाव करने का निर्देश दिया था। मेकर्स ने CBFC द्वारा बताए गए निर्देशों को फॉलो किया और फिर उन्हें सर्टिफिकेट मिला।

9 जनवरी को रिलीज होनी थी विजय की फिल्म

थलपति विजय की फिल्म पहली बार 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। ये फिल्म विजय की एक्टर के तौर पर आखिरी फिल्म है। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिल्म की रिलीज में देरी होती रही। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को उस वक्त क्लीयरेंस नहीं दिया था। फिल्म पर आरोप था कि फिल्म भारतीय सेना और सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती थी। इस वजह से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।

कब रिलीज हो सकती है फिल्म?

फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर कोर्ट में लड़ाई लड़ी गई, लेकिन अब मेकर्स और फैंस दोनों का ही फिल्म रिलीज का इंतजार खत्म होने जा रहा है। फिल्म की रिलीज की डेट का भी आधिकारिक ऐलान जल्द हो जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 23 या 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।