दिग्गज सिंगर जमुना रानी का 88 साल की उम्र में निधन, 6000 से ज्यादा गानों को दी आवाज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साउथ की दिग्गज सिंगर जमुना रानी ने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जमुना रानी ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 6000 से ज्यादा गानों को आवाज दी। 

Jamuna Rani Dies at the age of 88
88 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर जमुना रानी ने ली आखिरी सांस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज प्लेबैक सिंगर जमुना रानी ने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जमुना रानी का निधन गुरुवार को बेंगलुरु में हुआ। उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से जमुना रानी का निधन हुआ है। दिग्गज प्लेबैक सिंगर ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 6000 से ज्यादा गाने गाए। उन्होंने छोटी सी उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।

7 साल की उम्र में जमुना रानी ने शुरू किया था करियर

जमुना रानी का जन्म साल 1938 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। सिंगर ने 7 साल की छोटी सी उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। जमुना रानी के परिवार की बात करें तो उन्होंने कभी भी शादी नहीं की। उन्होंने अपने गायन करियर की शुरुआत फिल्म 'त्यागय्या' से एक प्लेबैक सिंगर के रूप में की थी। जमुना रानी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाने गाए।

इस लिए पसंद की जाती थीं जमुना रानी

दिग्गज प्लेबैक सिंगर जमुना रानी ने अपने वक्त के कुछ सबसे शानदार संगीतकारों और फिल्ममेकरों के साथ काम किया। जमुना रानी को कई भाषाओं और शैलियों में गाना गाने के लिए खास पसंद किया जाता था।

जमुना रानी ने उस वक्त इंडस्ट्री में कदम रखा था जब प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में जिक्की, पी. लीला और एम.एल. वसंतकुमारी जैसे गायकों का दबदबा था। उन्हें मशहूर ‘त्रावणकोर सिस्टर्स’ ललिता और पद्मिनी के लिए आवाज देने के लिए जाना जाता है, उस दौर की कई फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस एक अहम हिस्सा हुआ करती थीं।

इन गानों से जमुना रानी ने लोगों के दिलों में बनाई जगह

जमुना रानी को ‘सेंथमिज देन मोझियाल’, ‘यारादी नी मोहिनी’, ‘कुंगुमापूवे कोंजुम पुरावे, ‘मामा मामा मामा’, ’कालाई वयासु कट्टन साइज' और ‘पाट्टोंड्रू केटेन’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। कमल हासन की फिल्म नायकन में 'नान सिरीथल दीपावली' को भी जमुना रानी ने अपनी आवाज से सजाया था। कमल हासन की फिल्म नायकन साल 1987 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।

तमिलनाडु सरकार ने अवॉर्ड्स से किया था सम्मानित

जमुना रानी का करियर उस वक्त और ऊंचाई पर पहुंचा जब वो मॉडर्न थिएटर्स में शामिल हुईं। संगीत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने उन्हें 1998 में प्रतिष्ठित 'कलैमामणि पुरस्कार' और 2002 में 'अरिग्नार अन्ना पुरस्कार' से सम्मानित किया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदिग्गज सिंगर जमुना रानी का निधन, 6000 से ज्यादा गानों को दी आवाज